रायपुर
महावीर जयंती पर भव्य अभिषेक और शांतिधारा
30-Mar-2026 6:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 30 मार्च। मालवीय रोड स्थित ऐतिहासिक श्री आदिनाथ दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर (लघु तीर्थ) में सोमवार को 24वें तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी की जयंती के उपलक्ष्य में भक्तिमय अनुष्ठानों का। आयोजन किया गया। प्रात: काल मंत्रोच्चार के बीच भगवान महावीर स्वामी की प्रतिमा का अभिषेक और शांतिधारा आरती और अष्ट द्रव्यों से देव-शास्त्र-गुरु की पूजा की गई। भगवान महावीर स्वामी के विशेष पूजन में श्रावकों ने भक्ति भाव से अर्घ्य समर्पित किए। इस धार्मिक महोत्सव में बड़ी संख्या में जैन धर्मावलंबी उपस्थित रहे। कल, 31 मार्च को जयंती के मुख्य दिवस पर भी विशेष अभिषेक शांति धारा पूजन का कार्यक्रम रखा गया है। श्रीजी का नगर भ्रमण हेतु भव्य शोभा यात्रा का आयोजन किया गया है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे