रायपुर
आशिर्वाद भवन में सामूहिक उपनयन
29-Mar-2026 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 28 मार्च। कान्यकुब्ज सभा-शिक्षा मंडल द्वारा रविवार को बैरन बाजार स्थित आशीर्वाद भवन में सर्व ब्राह्मण समाज के बटुकों के लिए सामूहिक उपनयन संस्कार का आयोजन किया गया। यह संस्कार विद्वान आचार्यों के मार्गदर्शन में पूर्ण वैदिक विधि-विधान के साथ हुआ। शशिकांत मिश्रा को संयोजत्व में अध्यक्ष सुरेश मिश्रा, सचिव राज कुमार दीक्षित संरक्षक द्वय गिरजा शंकर दीक्षित, राज कुमार अवस्थी, शशिकांत मिश्रा संयोजक उपनयन समिति, सह-संयोजक - प्रमोद कुमार मिश्रा, समेत सभी सदस्य और बटुकों के अभिभावक उपस्थित रहे। इस मौके पर पूर्व विधायक महंत राम सुंदर दास, पूर्व अध्यक्ष वीरेन्द्र पाण्डेय औषधि बोर्ड के उपाध्यक्ष अजंय शुक्ला समेत समाज के कई लोग उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे