रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 29 मार्च। तीन अलग-अलग घटनाओं में चोर दो लाख के जेवर नगदी और बिजली का तार ले भागे। पुलिस ने मामले दर्ज कर लिए हैं।
मंदिर हसौद पुलिस के अनुसार इलाके के बडग़ांव में कोल्हान नाले के पास विद्युत विभाग का काम चल रहा है। जहां पर कंपनी के बिजली सामान बड़ी तादाद में रखे हुए हैं। 25 मार्च को शाम 5 बजे के बाद कोई अज्ञात वहां से 500 मीटर एल्यूमीनियम तार ले भागे। इसकी कीमत 90 हजार रुपए है। निर्माण एजेंसी के कर्मी जितेंद्र सिंह मर?ई 33 की रिपोर्ट पर पुलिस ने धारा 303-2,136-1 ए विद्युत एक्ट के तहत दर्ज कर लिया है।
इधर 27 मार्च को लभांडी स्थित रोमेंसविला आवासीय सोसायटी के आफिस की आलमारी में रखे 15 हजार से अधिक रूपए अज्ञात ने चोरी कर लिए। सोसायटी कर्मी रोहित विश्वकर्मा 49 ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
पुरानी बस्ती के प्रोफेसर कालोनी निवासी करूणाकर प्रधान के 16 फरवरी को दोपहर घर घुसे अज्ञात लोग आलमारी में रखा मंगलसूत्र का लाकेट, 2 सोने की अंगूठी, सोने से बने 10 गेंहू के दाने,1 जोड़ी पायल के साथ अन्य सामान ले भागे। इनकी कुल कीमत 95 हजार बताई गई है। करूणाकर ने करीब 40 दिन बाद कल रात थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।