रायपुर
8 स्टेशनों में प्लेटफार्म की लंबाई बढ़ेगी, खर्च होंगे 10 करोड़ से अधिक
29-Mar-2026 8:45 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 29 मार्च। दुर्ग दल्लीराजहरा सेक्शन में 08 स्टेशनों के प्लेटफार्म की लंबाई का विस्तार किया जा रहा है। इसके बाद 12 डिब्बे वाली मेमू ट्रेन खड़ी हो सकेगी। यह कार्य स्वीकृत हो चुका है जो लगभग 10.78 करोड़ रुपए की लागत से पूर्ण होगा। इन स्टेशनों में मरौदा, पउवारा, रिसामा, गुंडरदेही, सिकोसा, लाटाबोर, भैंसबोर्ड, सलाईटोला शामिल हैं । यात्री ट्रेनों की परिचालन क्षमता बढ़ाने हेतु यात्रियों की सुविधा के लिए बालोद स्टेशन, दल्लीराजहरा भानुप्रतापपुर, गुदुम स्टेशनों पर दूसरा प्लेटफार्म बनाने की योजना भी स्वीकृत हो चुकी है। दूसरे प्लेटफार्म के साथ-साथ इन स्टेशनों पर फुट ओवर ब्रिज रैंप के साथ बनाए जाने का प्रावधान है। जिनकी संयुक्त लागत लगभग 30 करोड़ के आसपास है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे