रायपुर

सरस्वती नगर लेवल क्रासिंग फाटक बंद, डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी
29-Mar-2026 8:53 PM
सरस्वती नगर लेवल क्रासिंग फाटक बंद, डीआरएम के खिलाफ नारेबाजी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 29 मार्च। सरस्वती नगर लेवल क्रासिंग फाटक बंद करने का  विरोध शुरू हो गया है। कोटा क्षेत्र के रहवासी फाटक के पास कर प्रदर्शन रहे हैं । यह फाटक पिछले लगभग 19 दिनों से अधिक समय से बंद है।मेंटेनेंस के नाम पर रेलवे प्रशासन फाटक को बंद रख रहा है। लोगों का कहना है कि फाटक नहीं खोला गया तो डीआरएम कार्यालय का घेराव करेंगे। उसके बाद भी नहीं खोला गया तो रेल रोको आंदोलन की भी चेतावनी दी है। डीआरएम दयानंद के खिलाफ नारेबाजी करते लोगों का प्रदर्शन दोपहर तक जारी है। बता दें कि रेलवे ने बीते दिनों 12 मार्च से 27 मार्च तक मरम्मत कार्य के चलते बंद करने की जानकारी दी थी लेकिन 2 दिन अतिरिक्त हो गए, अब भी फाटक बंद है।

इससे रोज़ाना स्कूल, ऑफिस और बाजार जाने वाले लोग समय पर नहीं पहुँच पा रहे है। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है।


अन्य पोस्ट