‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 31 जनवरी। ऐतिहासिक गांधी कांग्रेस भवन में महात्मा गांधी के पुण्यतिथि के अवसर पर समस्त कांग्रेस जनों ने महात्मा गांधी के विचारों पर परिचर्चा की एवं महात्मा गांधी के द्वारा देश के प्रति किए गए उनके समस्त आंदोलनों, योगदान को याद किया। अतिथियों ने कहा कि सत्य और अहिंसा के बल पर महात्मा गांधी ने दिलाई आजादी है। वह अहिंसा व करूणा के प्रतीक थे। मोहनदास करमचंद गांधी से महात्मा गांधी बनने तक उनके द्वारा अपने निजी जीवन, सार्वजनिक जीवन में पूर्णता बदलाव करते हुए वकालत की पढ़ाई करने के पश्चात दक्षिण अफ्रीका में रंगभेद के बुराइयों के खिलाफ आंदोलन, भारत की स्वतंत्रता आंदोलन, ग्राम स्वराज पर चर्चा की गई। बाद उन्हें श्रद्धाजंलि दी गई।
कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष डा.रश्मि चंद्राकर, बीज विकास निगम अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, पूर्व संसदीय मंत्री मकसूदनलाल चंद्राकर, दाऊलाल चंद्राकर, शहर अध्यक्ष खिलावन बघेल, जनपद अध्यक्ष यतेन्द्र साहू, नपा उपाध्यक्ष कृष्णा चंद्राकर, प्रभारी महामंत्री संजय शर्मा, संयुक्त महामंत्री सोमेश दवे, शहर प्रभारी महामंत्री गुरमीत चावला, कोषाध्यक्ष सुरेश द्विवेदी, उपाध्यक्ष राजू साहू, डा.तरुण साहू, विजय साव, प्रदीप चंद्राकर प्रदेश महामंत्री पिछड़ा वर्ग, कविता तिवारी प्रदेश महासचिव सेवादल, अन्नू चंद्राकर महिला अध्यक्ष, ममता चंद्राकर, लक्ष्मी सोनी, पार्षद डमरूधर मांझी, जगत महानंद, सुनील चंद्राकर, अनवर हुसैन, नीतेंद्र बेनर्जी अध्यक्ष आइटी सेल, मेहुल सूचक, गिरजा शंकर चंद्राकर, सचिन गायकवाड, अजय थवाईत, सतीश कनौजे, भरत बुंदेला, संतोष चंद्राकर, गोपी पाटकर, मूलचंद कोचर, सौरभ साहू, राजेश लुनिया, छोटेलाल, रमेश ठाकुर ने कांग्रेस भवन एवं गांधी चौक में जाकर माल्यार्पण कर दो मिनट का मौन धारण किया एवं महात्मा गांधी को श्रद्धा सुमन अर्पित की।
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 74वीं पुण्यतिथि के अवसर पर कल रविवार को गांधी चौक स्थित गांधी प्रतिमा में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक व पूर्व विधायक डा.विमल चोपड़ा ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस दौरान पार्षद देवीचंद राठी, पवन पटेल, मोहन साहू, शहर मंडल महामंत्री मनीष बंसल, जिला महामंत्री उत्तरा प्रहरे, सहकार भारती जिलाध्यक्ष जितेन्द्र साहू, भाजयुमो शहर मंडल अध्यक्ष नंदू जलछत्री, जगन्नााथ छुरा, विक्की गुरुदत्ता, भरत खत्री, सुरेन्द्र महाराज, नरेश नायक, ओमप्रकाश पटेल, गोपाल चंद्राकर प्रमुख रूप से उपस्थित थे।