महासमुन्द

लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन
29-Jan-2022 5:36 PM
लाठीचार्ज के विरोध में एनएसयूआई कार्यकर्ताओं ने किया प्रदर्शन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 29 जनवरी।
एनटीपीसी परीक्षार्थियों पर हुए लाठीचार्ज के खिलाफ  कल महासमुंद रेलवे स्टेशन में शहर अध्यक्ष शुभम चंद्राकर के नेतृत्व में छात्र विरोधी मोदी सरकार के खिलाफ  विरोध प्रदर्शन कर नारेबाजी की गई।
जिलाध्यक्ष शाहबाज राजवनी ने बताया कि एनटीपीसी की परीक्षा के पैटर्न में बदलाव और रिजल्ट में धांधली के विरोध में छात्रों ने प्रदर्शन किया जिसमें छात्रों के ऊपर लाठी चार्ज किया गया जो निंदनीय है। जिस प्रकार से केन्द्र की मोदी सरकार देश के छात्रों के साथ दुव्र्यवहार कर रही है उसको लेकर आज हमारे केंद्रीय नेतृत्व के आदेश पर पूरे देश में एनएसयूआई ने रेलवे स्टेशन पर जाकर केंद्र की मोदी सरकार के खिलाफ अपना विरोध प्रदर्शन किया और हम पुलिस की लाठियां व जेल की सलाखों से छात्र क्रांति की यह आवाज दबने वाली नहीं है।

इसमें प्रमुख रूप से एमैडी साहू, अब्दुल सुफियान, शम्मी, अभिराज पुष्कर, युवराज, पप्पू, परमेश्वर, छोटू, शरद, पुरुषोत्तम, मोहित, दुर्गेश, उद्देश, रामेश्वर, सरजू, राहुल, बबलू, हिमांशु, गुलशन, हेमंत, पवन आदि उपस्थित थे।
 


अन्य पोस्ट