महासमुन्द

भाजपा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष पर लगाया पक्षपात एवं द्वेषपूर्ण दुव्र्यवहार का आरोप
30-Jan-2022 9:13 PM
 भाजपा के सदस्यों ने जिलाध्यक्ष पर लगाया पक्षपात  एवं द्वेषपूर्ण दुव्र्यवहार का आरोप

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 30 जनवरी। बसना विधानसभा के भाजपा एवं युवा मोर्चा के पदाधिकारियों समेत अनेक सक्रिय सदस्यों ने भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी पर पक्षपात एवं द्वेषपूर्ण दुव्र्यवहार का आरोप लगाया है। श्रीमती चौधरी पर भाजपा और भाजयुमो के पदाधिकारियों को बिना किसी कारण बताओ नोटिस के पदमुक्त कर भाजपा के कार्यक्रमों में न बुलाने एवं पार्टी से निष्कासन का आरोप लगाते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने महासमुंद भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी की शिकायत भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डा.रमन सिंह, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय एवं भाजपा प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय से की। पदाधिकारियों ने बताया ज्ञापन सौंपकर कहा है कि भाजपा  जिलाध्यक्ष द्वारा उन्हें बिना कारण बताओ नोटिस एवं कोई सूचना तलब के पद मुक्त कर दिया गया है।

आरेप है कि जिलाध्यक्ष पार्टी के नियमों को दरकिनार कर द्वेष पूर्ण व्यवहार से पार्टी के पदाधिकारियों को पद मुक्त करवा रही है तथा कार्यकर्ताओं को पार्टी से अलग समझ रही है। उक्त मामले पर भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ डा.रमन सिंह ने कार्यकर्ताओं की बात सुनते हुए 28 जनवरी को होने वाले समीक्षा बैठक में बात को रख कर समस्या का हल निकालने एवं सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी हित में कार्य करते रहने की बात कही।

इस दौरान बसना विधानसभा के भाजयुमो के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य विक्की सलूजा, भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष एवं सांसद प्रतिनिधि कामेश बंजारा, सांसद प्रतिनिधि जतिन ठक्कर, जिला कोषाध्यक्ष विकास वाधवा, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष आकाश सिन्हा, भाजपा महामंत्री हरजिंदर सिंह, भाजपा उपाध्यक्ष किरण पटेल, भाजयुमो महामंत्री कमलेश डडसेना, ललित साहू महामंत्री भाजयुमो पिथौरा, दुर्गेश सिन्हा, प्रतीक बोस मंत्री भाजयुमो पिथौरा, कार्यकरिणी सदस्य भाजयुमो पिथौरा, राजा शुक्ला, सोमनाथ यादव, योगेश यादव, राकेश मरावी, कुलदीप सिंह, विमलेश चौरसिया, युवा मोर्चा मंत्री डीगेश यादव, युवा मोर्चा फेसबुक प्रभारी राजकुमार अग्रवाल, ट्वीटर प्रभारी तीर्थराज यादव, यशवंत साहू, विवेक साहू, श्रवण साव, जपेश निषाद, खगेश्वर साव, सुखसागर बरिहा, शिवा नायक, युवा मोर्चा उपाध्यक्ष पिरदा मंडल सुखसागर बरिहा, लक्ष्मण यादव, राजू पटेल एवं बसना विधानसभा के पांचों मंडल बसना, पिथौरा, सांकरा, गढफ़ुलझर, पिरदा के सदस्य उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट