महासमुन्द
महासमुंद, 30 जनवरी। आम आदमी पार्टी महासमुन्द के विधानसभा प्रभारी संजय यादव ने विगत दिनों पटेवा के आदिम जाति कन्या छात्रावास में हुई दुर्घटना पर प्रेस विज्ञप्ति जारी कर इसे बेहद दुखद बताया है। मृतक छात्रा कुमारी किरण दीवान के परिजनों को 50 लाख रुपए मुआवजा देने की मांग उन्होंने राज्य शासन से की है और कहा है कि भविष्य में इस तरह की घटानाओं की कतई पुनारावृति न हो।
उन्होंने कहा है कि साफ जाहिर हो रहा है कि राज्य सरकार के स्कूलों और छात्रावासों में पर्याप्त स्टाफ की कमी है। स्कूलों में शिक्षकों की कमी है, भृत्यों की कमी है। इसी कारण बालक-बालिकाओं को स्कूलों में झाड़ू लगाने, पानी पिलाने, बर्तन धोने जैसे काम भी करना पड़ता है। यह सरासर गलत है। पोल से झण्डा उतारने का काम भी ऐसे ही कामों में से एक था जिसके परिणाम स्वरूप ही इस प्रकार की दु:खद घटना हुई है। छत्तीसगढ़ में ऐसे सैकडों स्कूल हैं जहां बिजली के तार स्कूलों के ऊपर से या आस पास से गुजरते हंै। शासन पहली प्राथमिकता के साथ अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन करते हुए जल्द से जल्द इन्हें हटवाए ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो।


