महासमुन्द
फर्जी दस्तावेज तैयार कर 7.43 लाख की धोखाधड़ी
29-Jan-2022 5:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद, 29 जनवरी। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक द्वारा एलआईसी के फर्जी दस्तावेज तैयार कर 7.43 लाख रुपए की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। शिकायत की जांच के बाद अनावेदक उमेश कुमार निर्मलकर के खिलाफ अपराध दर्ज किया गया है। भारतीय जीवन बीमा निगम महासमुंद शाखा के विकास अधिकारी धर्मेंद्र महोबिया ने मामले की शिकायत की थी। अपनी शिकायत में धर्मेंद्र महोबिया ने बताया कि सीनियर बिजनेस एसोसिएट बनने के बाद उसे एलआईसी की ओर से लाइफ प्लस मर्चेंट आईडी देते हुए रीनिवल प्रीमीयम एलआईसी पॉलिसी के संग्रह के लिए अधिकृत किया गया। कार्यालय खोला गया, जिसमें उमेश कुमार निर्मलकर को कम्प्यूटर ऑपरेटर कैशियर के पद पर नियुक्त किया गया है। वह प्रीमियम की राशि जमा नहीं करता था।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे