महासमुन्द

राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर डाइट में प्रार्थना सभा
31-Jan-2022 5:58 PM
 राष्ट्रपिता की पुण्यतिथि पर डाइट में प्रार्थना सभा

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 31 जनवरी। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्य तिथि पर जिला प्रशिक्षण केंद्र भारत स्काउट गाइड्स महासमुंद में जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर के निर्देशन एवं जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया के मार्गदर्शन में आनलाइन सर्व धर्म प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया।

जिला उपाध्यक्ष जय पवार, किासखंड अध्यक्ष कौशलेंद्र वैष्णव, जिला संगठन आयुक्त कमल लुनिया, जिला सचिव रामकुमार साहू, सह सचिव तुलेंद्र सागर, विकासखंड सचिव लता वैष्णव एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रमोद कुमार कन्नाौजे, राज्यपाल स्काउट सुधा चन्द्राकर की उपस्थिति में महात्मा गांधी के छाया चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

इस सर्व धर्म प्रार्थना सभा में आनलाइन मोड में जिले भर से सौ से अधिक स्काउट गाइड के पदाधिकारी, स्काउटर गाइडर एवं स्काउट गाइड शामिल हुए। इस अवसर पर अपने उद्बोधन में जिलाध्यक्ष दाउलाल चंद्राकर ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को नमन करते हुए कहा कि बापू ने मातृभूमि की सेवा के लिए अपना सारा जीवन अर्पित कर दिया। उनके आदर्श और विचार पूरी दुनिया में आज भी प्रासंगिक है। नई पीढ़ी को गांधी को जानने की आवश्यकता है।

उन्होंने कहा कि भारत की आत्मा गांवों में बसती है, गांव सबल होगा तो देश सबल होगा। सर्व धर्म प्रार्थना सभा में प्रात: स्मरण, सरस्वती वंदना, गुरु महिमा, रघुपति राघव राजा राम, जय बोलो सत धर्मों की, व्यक्तिगत सभी धर्मों की प्रार्थना की गई। वी शैल ओवर कम, हर देश में तू हर वेष में तू, और मेरे मालिक की दुकान में सब लोगों का खाता प्रार्थना किया गया। प्रार्थना सभा में आशीबाई गोलछा, शिशु संस्कार, आदर्श बालक स्कूल, स्वामी आत्मानंद इंग्लिश स्कूल नयापारा, महासमुंद शासकीय डीएमएस स्कूल के स्काउट गाइड शामिल हुए।


अन्य पोस्ट