‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 दिसंबर। विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल महासमुंद ने कल शाम नेहरू चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के विवादित व हिन्दू विरोधी बयान को लेकर विरोध स्वरूप उनका पुतला दहन किया। विश्व हिंदू परिषद के जिला मंत्री अखिलेश लूनिया ने कहा कि पूरे भारत वर्ष सहित विश्व में शौर्य, शक्ति, धार्मिक अनुष्ठान व सर्व हिन्दू समाज की शक्ति भगवा ध्वज, भगवा रंग का अपमान करने की ठेकेदारी मुख्यमंत्री के पिता के हैं। स्वयं मुख्यमंत्री लगातार भगवान श्रीरामचंद्र और हिन्दू समाज को अपमानित कर रहे हैं।
हिंदू देवी देवताओं के अस्तित्व को नकारते हुए हिन्दू समाज को बांटकर विवाद पैदा कर प्रदेश में माहौल खराब करने का काम लगातार जारी है। इससे पहले भी मुख्यमंत्री के पिताजी पर विवादित बयान देने के आरोप में न्यायालय ने जेल भेजे जाने की कार्रवाई की है। इसका विश्व हिन्दू परिषद, बजरंग दल निंदा करता है।
मुख्यमंत्री का पुतला फूंकने के दौरान विश्व हिंदू परिषद के जिला संयोजक ईवन साहू, जिला मंत्री अखिलेश लुनिया, आनंद साहू, अमन वर्मा,आशुतोष साहू, गोपी कन्नौजे, विक्की चंद्राकर, रामेश्वर पांडे, दिनेश रूपरेला, जतिन रूपरेला, जीतू राज साहू,थानू राम, चंदन नेताम, नंदू जलछतरी, सुमन सेन्द्रे, शुभम यादव,कान्हा प्रधान, समकित मालू, गगन ध्रुव, पुरुषोत्तम साहू, विक्की गुरुदत्ता, लोकेश, नईम खान, राधेश्याम, भगत खत्री, किशोर महानंद, सुरेंद्र दास महाराज, उत्तम ध्रुव, संजय, तुलसी ध्रुव, चमन साहू, हिमांशु तिवारी, प्रमोद साहू, निशांत साहू, जयंत यादव, माधव, शुभम टोन्डेकर, रामेश्वर, सुमन यादव, जितेंद्र साहू, चंदन, योगेश कश्यप, गुलशन, राजा बघेल, आनंद साहू, संजय निर्मलकर, गुड्डा सिन्हा आदि उपस्थित थे।