घासीदास जयंती पर जगह-जगह कार्यक्रम
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 19 दिसंबर। महासमुंद के कई वार्डों में गुरुघासीदास जयंती पर कार्यक्रमों का आयोजन हुआ। वार्ड क्रमांक 4 में सुबह उनकी 266वीं जयंती मनाई गई, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका परिषद के पूर्व उपाध्यक्ष त्रिभुवन महिलांग उपस्थित थे। यहां उन्होंने कहा कि संपूर्ण मानव समाज को एकता के सूत्र में पिरोने का रास्ता गुरू बाबा ने दिखाया है वो आज भी प्रासंगिक है। मनखे-मनखे एक समान, सत्य ही ईश्वर है, ईश्वर ही सत्य है, सत्य ही मानव का आभूषण है आदि उपदेश से मानव समाज में आपसी सद्भावना से जीने का जो रास्ता दिखाया है। श्री महिलांग ने गुरू घासीदास जयंती पर उपस्थित लोगों को शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर वार्ड पार्षद कमला बरिहा, पार्षद मंगेश टांकसाले, आत्माराम नवरत्न, राधेश्याम खुंटे, भीम टंडन, रत्नसेन प्रभाकर, राहुल अवॉड, पुकराम बारले, नूतन कुर्रे, संगीता टंडन, ममता आवड़े, गुलमत बाई, सुमन देवी बघेल, तारिणी बर्मन, अमरीका जांगड़े, पार्वती सोनवानी, आशी कुर्रे, हितेश आवड़े, सुमानदेवी बघेल, प्रभा देवी जांगड़े आदि उपस्थित थे।
इसी तरह जिले के पटेवा क्षेत्र स्थित ग्राम दर्रा में संत गुरूघासी दास की जयंती धूमधाम से मनाई गई। पंथी नृत्य के साथ शोभा यात्रा सतनामी समाज द्वारा निकाली गई, जो ग्राम की प्रमुख गलियों से भ्रमण करते हुए जैतखाम स्थल तक पहुंचकर सत्य एवं शांति के प्रतीक श्वेत ध्वज जैतखाम पर पूजा अर्चना के साथ फहराया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जिला पंचायत सदस्य हर्षिता बघेल थीं। अध्यक्षता जिला सहकारी बैंक सदस्य दुर्गेश द्विवेदी ने की। विशिष्ट अतिथि ग्राम अध्यक्ष नरेन्द्र चतुर्वेदी, गैंदलाल सूर्यवंशी, सरपंच सोना बाई साहू, गोपाल साहू, पन्ना लाल सूर्यवंशी, प्रह्लाद यदु, एसी आर आडिल, जय प्रकाश चतुर्वेदी, राम शरण परिहार उपस्थित थे। जिपं सदस्य बघेल ने बाबा के संदेश को जन.जन तक पहुंचाने पर जोर दिया। उन्होंने प्रत्येक सोमवार को पंथी गीत के साथ दीप जलाकर जैतखाम की पूजा करने का आग्रह सतनामी समाज से की। सभा को दुर्गेश द्विवेदी, सरपंच साहू ने संबोधित किया।
इस अवसर पर मनीष, महेन्द्र, रोहित, मानसी, विजय, सुखों, उत्तम,केवल, मूलचंद, मुकेश, नटराज, कैनवास, तामेश्वर के अलावा सतनामी समाज के नागरिक एवं ग्रामवासी बड़ी संख्या में उपस्थिति थे। कार्यक्रम का संचालन रोहित निर्मलकर ने किया।