महासमुन्द

कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य मंत्रालय की अफ सरों के साथ वर्चुअल बैठक
23-Dec-2022 2:39 PM
कोरोना को लेकर अलर्ट मोड पर, स्वास्थ्य मंत्रालय की अफ सरों  के साथ वर्चुअल बैठक

 जानकारी मांगी, आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए 

 सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर 3 सौ से भी  अधिक कोविड बेड 
छत्तीसगढ़ संवाददाता 
महासमुंद, 23 दिसंबर।
कोरोना संक्रमण को लेकर जिले को एक बार फिर से अलर्ट मोड में करने की तैयारी शुरु हो गई है। कल गुरूवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग के अफसरों के साथ वर्चुअल बैठक लेकर जानकारी मांगी और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए हैं। फिलहाल जिले में एक भी कोरोना संक्रमित नहीं होने की खबर है। मालूम हो कि चीन में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामले और गंभीर स्थिति को देखते हुए पूरे देशभर को एक बार फिर से अलर्ट करने की तैयारी चल रही है। स्वास्थ्य विभाग ने भी कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए एक बार फिर से तैयारी शुरू कर दी है। 

गौरतलब है कि कोरोना संक्रमितों की संख्या शून्य होने के बाद प्रदेश सहित जिले को कोरोना संक्रमणमुक्त कर दिया गया था। इसके साथ ही इसके लिए जारी गाईडलाइन को भी शिथिल कर दिया गया था जिसके बाद लोगों ने मास्क, सोशल डिस्टेसिंग जैसे गाईडलाइन का पालन बंद कर दिया है। कल गुरूवार को केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने देश भर के अफसरों के साथ वीडियो कॉफ ्रेंसिंग के माध्यम से आवश्यक बैठक ली। 

इस दौरान बैठक में जिलों में कोविड के भविष्य में मिलने संक्रमितों के उपचारए जांच और अन्य जरूरी सुविधाओं की जानकारी ली। अफसरों से कहा गया कि संक्रमण को देखते हुए स्थानीय स्तर पर सभी आवश्यक तैयारियां करके रखें। ताकि आपातकाल में किसी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े। बताना जरूरी है कि इस वक्त जिले में कोविड के लिए सरकारी और निजी अस्पतालों को मिलाकर करीब 3 सौ से भी अधिक बेड हैं। 

चर्चा है कि कोरोना संक्रमण को लेकर स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से पूर्व में जारी गाईड लाइन को स्थानीय प्रशासन की हुई बैठक के बाद फिर से जारी किया जा सकता है। इसके तहत लोगों को संक्रमण से बचने के लिए मास्क, सोशल डिस्टेसिंग और सेनेटाईजर का उपयोग फिर से शुरू करना होगा। गाईड लाइन जारी होते ही दवा दुकानों में इसकी मांग और बिक्री बढ़ जाएगी। हालांकि वर्तमान में इसकी मांग अभी न के बराबर है। जिले में 22 दिसंबर 2022 के अनुसार कुल 33 हजार 908 संक्रमित अब तक सामने आए हैं जिसमें 33 हजार 009 स्वास्थ्य हुए और 899 की मौत हुई है।  कोरोना संक्रमितों के उपचार के लिए सरकारी संस्थान के पास 103 बेड हैं । 

जबकि निजी चिकित्सालयों के पास कुल 236 बेड उपलब्ध है।

 


अन्य पोस्ट