महासमुन्द
विहिप द्वारा मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया
22-Dec-2022 7:35 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
बागबाहरा, 22 दिसंबर। विश्व हिन्दु परिषद, बजरंग दल बागबाहरा स्टेशन चौक पर प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के द्वारा अमर्यादित, अशोभनीय विवादित, भगवा वस्त्र व हिन्दु विरोधी बयान को लेकर बजरंगदल ने विरोध स्वरूप भूपेश बघेल का पुतला दहन किया।
जिसमे मुख्य रूप से जिला सुरक्षा प्रमुख गिरीश कुमार हिंदुस्तानी, पूर्व जिला सह संयोजक नितेश पांडे, जिला सह संयोजक राजा चंद्राकर, प्रखंड सह संयोजक योगेश साहू विनय अग्रवाल, गौरक्षा प्रमुख भेखलाल पटेल, नगर संयोजक विजय शर्मा, नारायण तांडी, हीरा साहू, पूरन सबर, सोनू पांडे, जितेंद्र, अनिल, कुशल ठाकुर, जोगी ठाकुर, कुणाल तिवारी, हर्ष धु्रव, सुरेंद्र ठाकुर, बंटी तांडी आदि उपस्थित थे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे