राज्य सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर बेमचा में गौरव दिवस
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,18 दिसंबर। ग्राम बेमचा में छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर गौरव दिवस मनाया गया। उक्त अवसर पर महासमुंद कांग्रेस जिला अध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर ने कहा कि छत्तीसगढ़ के लिए 4 साल गौरवपूर्ण रहा है। किसानों के लिए, मजदूरों के लिए और आदिवासियों के लिए हमने कार्य किया है। संकट में भी हमारा प्रदर्शन उत्कृष्ट रहा। चार साल पूरे हो हो गए हैं। छत्तीसगढ़ में गौरव दिवस के रूप में मनाया जा रहा है।
आगे डॉ. रश्मि ने कहा कि आज शासन के चार साल पूरे हो गए हंै। सभी को सुविधाएं मिल रही है। समूह की महिलाओं को रोजगार मिल रहा है। मुख्यमंत्री ने ग्राम पंचायतों में गौठान बनवाया है। जिसके माध्यम से पशुपालकों को भी सहूलियत हुई है। अन्य बहुविधिगतिविधियों के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों को रोजगार, स्वरोजगार से जोड़ा जा रहा है।
इस अवसर पर सरपंच हरीशचंद्र ध्रुव, सरपंंच देवेंद्र चंद्राकर, लक्ष्मीनारायण कहार, संतोषी वर्मा, सरोज चंद्राकर, अलका सोनी, वैजयंती निषाद, भुनेश्वरी निषाद, लता चंद्राकर, द्रोपति निर्मलकर, सोनकुवर चंद्राकर, कमला चंद्राकर, पुष्पा सोनी, दुखीन निर्मलकर, भारती निर्मलकर, तनु चंद्राकर, गंगा साहू, नीतू चौहान, चंपा यादव, चंचल पटेल, चमेली यादव, फिरोजनी, आशुतोष, पद्मनी यादव, राही ध्रुव, दामिनी ध्रुव, कमला ध्रुव, कमला चंद्राकर, रामेश्वरी चंद्राकर, भारती निर्मलकर, चंचल पटेल, हेमा कहार, संतोष, भारती साहू, राही निषाद, रेखा दीवान, रितु निषाद, पूर्णिमा यादव, मीना चंद्राकर, सरस्वती चंद्राकर आदि ग्रामीण उपस्थित थे।