महासमुन्द

मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी बंदी
23-Dec-2022 2:42 PM
मोबाइल दुकान में चोरी का आरोपी बंदी

छत्तीसगढ़ संवाददाता 
महासमुंद, 23 दिसंबर
। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह के निर्देशन में सायबर सेल की टीम एवं चौकी भंवरपुर को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आरोपी से 81 हजार रुपए कीमती 10 मोबाइल बरामद कर आरोपी युवक को हिरासत में लिया है। घटना यह है कि बीते 26 नवंबर को प्रार्थी नारायण जैन पिता मोहनलाल जैन साकिन भंवरपुर बसना महासमुंद ने चौकी भंवरपुर में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि रात्रि 1 बजे स्थानीय अटल चौक स्थित उनके जैन मोबाईल शाप में अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र दुकान में रखे विभिन्न कंपनियों के 16 नग मोबाईल कीमत 81 हजार रुपए की चोरी कर ली है। 

प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना बसना में धारा 457, 380 भादवि पंजीबध्द कर मामले को विवेचना में लिया गया। पुलिस अधीक्षक महासमुंद धर्मेन्द्र सिंह ने तत्काल सायबर सेल की टीम एवं चौकी भंवरपुर की टीम को आरोपी की पता तलाश करने हेतु निर्देशित किया। इन टीमों ने अलग-अलग स्थानों पर जाकर आरोपी के बारे में छोटी-छोटी जानकारी एकत्रित की। तभी मुखबिर से पता चला कि एक युवक 10 नग मोबाइल लेकर ग्राम बम्हनीडीह में बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है। मुखबिर की निशानदेही पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। वहां हुलिए के आधार पर एक युवक को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी युवक ने अपना नाम लक्ष्मण कुमार साहू उम्र 24 वर्ष साकिन ग्राम ललितपुर टुकड़ा बताया। 

तलाशी लेने पर उसके पास 4 नग विभिन्न कंपनी के मोबाइल मिला। आरोपी ने पुलिस को बताया कि दिनांक 26 नवंबर जैन मोबाईल शॉप अटल चौक भंवरपुर के दुकान में ताला तोड़ कर चोरी की है। आरोपी के पास से 4 नग मोबाइल, इसके घर से 6 नग मोबाइल कुल 10 नग मोबाइल जप्त किया गया। आरोपी ने पुलिस को बताया कि शेष 6 नग मोबाईल को रास्ते में फेंक दिया ताकि किसी अन्य व्यक्ति इस घटना में शामिल हो जाये।

इस तरह पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 3 नग विवो वी 16, 1 नग सेमसंग 3, 4 नग रियलमी, 2 नग एमआई कंपनी के मोबाइल कुल 10 नग मोबाइल कीमती करीबन 81 हजार रुपए जब्त कर आरोपी के विरूध्द थाना बसना में अपराध धारा 625.22 धारा 457, 380 भादवि के तहत् कार्रवाई की है। 
 


अन्य पोस्ट