महासमुन्द

कांग्रेस सरकार में माफि याओं का राज-ननकीराम
22-Dec-2022 2:58 PM
कांग्रेस सरकार में माफि याओं का राज-ननकीराम

लोकसभा प्रवास के दौरान झालखम्हरिया पहुंचे पूर्व गृहमंत्री 
 कहा-पार्टी में नवप्रवेश करने वालों को ससम्मान प्रवेश दिलाई जाए
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 दिसंबर
। लोकसभा प्रवास के अंतर्गत छत्तीसगढ़ बचाओ अभियान हेतु आयोजित जनसभा में कांग्रेस के कुशासन के विरुद्ध विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत झालखम्हरिया में भारतीय जनता पार्टी कें आम सभा का 21 दिसम्बर दिन बुधवार को भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। 
इस दौरान पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर ने कहा कि कांग्रेस सरकार में माफियाओं का राज है। जनता का शोषण किया जा रहा है। राज्य में रेत माफि या, शराब माफि या, जल, जंगल, जमीन माफि या, गौठान में लूट, गोबर खरीदी का माफिया राज कर रहे हैं। इससे जनता बहुत परेशानी महसूस कर रही हैं। जिसे आगामी चुनाव में पूरी तरह से साफ  करने की आवश्यकता है।
इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में ननकीराम कंवर पूर्व मंत्री व विधायक रामपुर, सरला कोसरिया प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा, सौरभ सिंहजी विधायक अकलतरा, संभागीय प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, जिला प्रभारी रूपकुमारी चौधरी भाजपा जिलाध्यक्ष, अवधेश चन्देल सहप्रभारी, प्रफुल्ल विश्वकर्मा महासमुंद विधानसभा प्रभारी, पूर्व विधायक प्रदेश चिकित्सा प्रकोष्ठ विमल चोपड़ा,पूर्व विधायक व राज्य मंत्री पूनम चंद्राकर, जिला महामंत्री प्रदीप चंद्राकर,पूर्व नपाध्यक्ष प्रकाश चंद्राकर,प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रेम चंद्राकर,ग्रामीण मंडल महासमुंद अध्यक्ष श्याम साकरकर,इंद्रजीतसिंह गोल्डी,गोपा मोती साहू,कौशिल्या बंसल आदि सभी ने कहा कि कांग्रेस की सरकार के किये गए 36 घोषणाओं में से कोई भी ऐसा काम नहीं किया गया जिससे जनता का विकास हो सके। 
सभी ने कहा कि कांग्रेस सरकार में माफियाओं का राज चला कर जनता का शोषण किया जा रहा है। राज्य में रेत माफि या, शराब माफि या, जल, जंगल, जमीन माफि या, गौठान में लूट, गोबर खरीदी का माफिया राज कर रहे हैं। इससे जनता बहुत परेशानी महसूस कर रही हैं। जिसे आगामी चुनाव में पूरी तरह से साफ  करने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि पार्टी में नवप्रवेश करने वालों को ससम्मान भाजपा में प्रवेश दिलाई जाए। 
इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए भाजपा कार्यकर्ताओं की अहम भूमिका रही जिसके लिए सभी धन्यवाद के पात्र हंै।
कार्यालय प्रभारी श्रीकांत शर्मा, भाजयुमो ग्रामीण मंडल अध्यक्ष यशवंत साहू, भाजयुमो ग्रामीण मंडल महामंत्री व मंडल संयोजक आईटी सेल महासमुंद प्रवीण चंद्राकर, भाजयुमो सदस्य युवराज सिंह राजपूत, अजजा प्रमुख लच्छन ध्रुव, भाजपा सदस्य रमेश शर्मा, परसदा बूथ अध्यक्ष टीकम देवांगन व अन्य भाजपा जन नंदकुमार तांडे, सोनू ध्रुव, विमल विश्वकर्मा, विनोद मानिकपुरी, भागीरथी मेहरा आदि।


अन्य पोस्ट