महासमुन्द

गोविंद सिंघ के चारों साहिबजादों की शहादत मेंजिले भर में रक्तदान शिविर
21-Dec-2022 7:22 PM
गोविंद सिंघ के चारों साहिबजादों की शहादत मेंजिले भर में रक्तदान शिविर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 21 दिसंबर।
सिख समाज जिला महासमुंद द्वारा गुरु गोविंद सिंघ के चारों साहिबजादों की शहादत मेंकल 22 दिसंबर से 28 दिसंबर तक शहीदी सप्ताह का आयोजन किया गया है। इस दौरान जिले भर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसी क्रम में 23 दिसंबर शुक्रवार को गुरुद्वारा साहिब महासमुंद में गुरुद्वारा कमेटी एवं सिख यूथ विंग द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन होना है। नगरवासियों से अपील की गई है कि मानवता के इस कार्य में अपना योगदान जरूर दें। रक्तदान शिविर के साथ-साथ नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर भी गुरुद्वारा साहिब में लगाया जाएगा जिसमें विशेष रूप से शिशु रोग विशेषज्ञ डॉक्टर एच एस गुरुदत्ता एवं डॉ. कुलवंत अजमानी उपस्थित रहेंगे।
यह जानकारी गुरुद्वारा कमेटी महासमुंद ने दी है। 
 


अन्य पोस्ट