महासमुन्द

भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर-अंकित
22-Dec-2022 7:34 PM
भाजपा मुक्त छत्तीसगढ़ बनने की ओर अग्रसर-अंकित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 22 दिसंबर। जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी को अपनी असफलता पर तत्काल इस्तीफा दे देना चाहिए। छत्तीसगढ़ पर्यटन मंडल के सदस्य व खल्लारी विधानसभा के तेज तर्रार कांग्रेसी नेता अंकित बागबाहरा ने बताया कि कांग्रेस पार्टी की भूपेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का असर अब सम्पूर्ण स्तर पर पूरे छत्तीसगढ़ पर स्पष्ट दिखाई दे रहा है जिसका परिणाम है कि भाजपा में ही भाजपा छोडक़र अभी से जाने वालों की संख्या दिनों दिन बढ़ती जा रही है ।

अंकित ने कहा कि भाजपा सरकार में पूरे 15 साल मंत्री रहे व वर्तमान भाजपा के प्रदेश महामंत्री केदार कश्यप का महासमुंद जिला आना हुआ,उन्होंने कई फर्जी आंकड़े रख कर भाजपाइयों को खुश करने का प्रयास किया, परंतु महासमुंद की जनता भूपेश बघेल के कार्यों को स्वयं देख रही हैं और हाल ही में हुए भेंट मुलाकात कार्यक्रम से भारी उत्साहित भी है।

अंकित ने बताया कि केदार कश्यप आये प्रेम से मिले परंतु उनके पास इस बेरोजगारी के समय भी भाजपा कार्यकर्ताओं से मिलने का समय नहीं था। खल्लारी विधानसभा अंतर्गत आने वाले कोमाखान मंडल के भाजपा कार्यकर्ताओं में आपसी सर फुटव्वल इतनी बढी हुई है कि मंडल अध्यक्ष को छोड़ लगभग पूरी कार्यकारिणीं से भाजपा जे अपने पदों से इस्तीफा दे दिया है और अब किसी भी दिन भूपेश बघेल द्वारा की गई घोषणाओं से प्रभावित हो कांग्रेस प्रवेश को आतुर है । उन्होंने बताया कि भाजपाई मुख्यमंत्री रमन सिंह जब भी बागबाहरा तेंदुकोना आये कभी भाजपाई कार्यकर्ता उनसे नहीं मिल पाते थे।

और हाल ही में आये मुख्यमंत्री भूपेश बघेल लगभग 500 से ज्यादा कार्यकर्ताओं से सीधे संवाद किया और हाल चाल भी जाना।  दूसरी तरफ भाजपा संगठन के एक जिले पदाधिकारी की बदतमीजी जिसने बागबाहरा में बड़े झाड़ के जंगल को भी कब्जा किया हुआ है उसपर कार्रवाई नहीं होने और प्रत्येक स्तर पर बात ना सुने जाने से नाराज हो।

लोचन पटेल पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व सदस्य एवं वर्तमान प्रदेश किसान मोर्चा कार्यसमिति सदस्य, मूलचंद साहू पूर्व जिला अध्यक्ष किसान मोर्चा एवं वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, नवीन पटेल पूर्व मंडल अध्यक्ष एवं वर्तमान जिला कार्यसमिति सदस्य भाजपा, कलाराम नायक, भूखन सिन्हा महामंत्री, मुकेश सिन्हा युवा मोर्चा के वर्तमान अध्यक्ष, शेख फरीद अल्पसंख्यक मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, डी कुमार चौरे अनुसूचित जाति के मंडल अध्यक्ष, पूनऊ राम पटेल किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, माधव मांझी युवा मोर्चा महामंत्री एवं जनपद सदस्य भलेशर क्षेत्र, एवन साहू भाजपा समर्थित सरपंच संघ अध्यक्ष एवं एनजीओ प्रकोष्ठ के संयोजक भाजपा मंडल कोमाखान, पदुम पटेल वरिष्ठ कार्यकर्ता जनसंघ के समय के, सुकेश नागपुरे -जगदीश पटेल- पान सिंह यादव शक्ति केंद्र संयोजक, लुभेश्वर पटेल सरपंच बिंद्रावन एवं पूर्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, हिरेंद्र उपाध्याय कोषाध्यक्ष भाजपा मंडल कोमाखान, बलराम सिन्हा सरपंच भलेसर एवं बूथ अध्यक्ष, यादराम सिन्हा सोशल मीडिया प्रभारी युवा मोर्चा, रामचरण यादव उपाध्यक्ष युवा मोर्चा, नागेश पटेल युवा मोर्चा, नारायण यादव- पुरुषोत्तम पटेल उपाध्यक्ष द्वय भाजपा मंडल कोमाखान, लखन पांडे पूर्व किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष, उदाराम पांडे वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता, करण सिंह ठाकुर अजजा मोर्चा, चीनी राम यादव शक्ति केंद्र संयोजक, जैसे प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल रहे।

अंकित ने बताया कि ये इस बात का इशारा भी है कि अभी चुनाव को एक साल बचे है और भाजपाई पार्टी से इस्तीफा देने की शुरुआत कर चुके है तो आगे छत्तीसगढ़ एक किसान सीएम की अगुआई में छत्तीसगढ़ राज्य भाजपा मुक्त बनने की दिशा में बढ़ रहा है। अंकित ने इस्तीफा देने वाले सभी भाजपाइयों से अपील की की कि वे शीघ्र कांग्रेस में शामिल होवें आपके सम्मान की रक्षा करना मेरी जवाब दारी रहेगी  साथ ही अंकित ने संगठन को संभाल पाने में पूरी तरह से फेल भाजपा जिलाध्यक्ष रूपकुमारी चौधरी से तत्काल इस्तीफे की मांग की।


अन्य पोस्ट