महासमुंद, 15 दिसंबर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बुधवार दोपहर एक बजे महासमुंद के खल्लारी विधानसभा अंतर्गत बगारपाली के भेंट मुलाकात कार्यक्रम स्थल पहुंचे। उन्होंने आते ही सभास्थल पर छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा-अर्चना कर बगारपाली भेंट मुलाकात कार्यक्रम शुरू किया। भेंट-मुलाकात की शुरुआत राजगीत से हुई। इसके बाद उन्होंने बगारपाली के हितग्राहियों को चेक व अन्य सामग्री का वितरण किया।
खल्लरी विधानसभा की ग्राम पंचायत बगारपाली में मुख्यमंत्री ने आमजन से भेंट मुलाकात करते हुए कहा कि बीते 4 मई से भेंट मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की है। सरगुजा, बस्तर से होकर मोहला सहित अन्य जगह से होते हुए आपके पास आये हैं।
उन्होंने समाज कल्याण विभाग के 6 हितग्राहियों को सहायक उपकरण और डेमो चेक वितरित किए। इसके तहत उन्होंने 2 हितग्राहियों को राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना अंतर्गत 20-20 हजार रुपए का डेमो चेक, एक-एक हितग्राही को मोटराइज्ड ट्रायसायकल व्हीलचेयर और सीपी चेयर तथा हितग्राही दंपत्ति को विवाह प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत 1 लाख रुपए का डेमो चेक वितरित किया।
मुख्यमंत्री ने कृषि विभाग के पांच हितग्राहियों को मसूर मिनीकिट और मत्स्य विभाग के तीन हितग्राहियों को जाल का वितरण किया।
उन्होंने कहा कि किसान भाइयों के चेहरे पर संतोष दिखाई दे रहा है। जब हम आ रहे थे तो गंध आ रही थी। पैरा जला रहे थे कुछ किसान। यह उचित नहीं है। आप लोग पैरा न जलाएं।
उन्होंने कहा कि दिसंबर आधा बीत गया पर ठंडी नहीं है। यह सब कार्बन उत्सर्जन के कारण हुआ है। प्रदूषण फैल रहा है। अब जितना जला लिए तो जला लिए अब न जलायें। पैरा जलाने का कोई फायदा नहीं है। ग्लोबल वार्मिंग बढ़ रही है, इसलिए हम चाहते हैं कि आप पैरादान करें।
उन्होंने कहा कि किसान अन्नदाता हैं। हम सब के साथ पशु पक्षी सब की चिंता करते हैं। इनके माध्यम से सभी मानवता की सेवा करते हैं। हम सब्के लिए भोजन का इंतजाम करते है। उनके मेहनत का सम्मान हमको करना है। किसान भाइयों के माथे पर चिंता की लकीर नहीं होनी चाहिए यह हमारे सरकार की प्रतिबद्धता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने सरकार बनते ही हमने 19 लाख किसानों का साढ़े नौ हजार करोड़ माफ किया। वे पहले कर्ज में डूबे रहते थे। घाटा सह कर भी किसानों को जो वादा किया था, वह हमने पूरा किया। 25 सौ च्ंिटल में धान खरीदा।केंद्र सरकार ने समर्थन मूल्य से एक रुपए ज्यादा देंगे तो धान नहीं लेंगे कहा। पर हमने अपना वादा किया, उसमें अडिग रहे।
उन्होंने कहा कि 31 मार्च से पहले चौथी किश्त मिल जाएगी। कोरोना काल में जब व्यापार उद्योग धंधे बंद थे तब भी हमने किश्त दी। हमारा पूरा ध्यान किसानों पर है।
इसी बीच जयराम गोंड़ ने बताया कि राजीव किसान योजना से लाभ मिल रहा है। कुल 3.5 एकड़ खेत है। खेती से आए पैसे से घर बनाया है और बच्चों को पढ़ा रहा है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना का लाभ मिल रहा है। जो पैसा बचा उसे घर बनाया।
चंद्रभान साहू ने बताया कि 85 हजार की कर्ज माफी हुई। पैसे मिले उससे छोटी बेटी की शादी की । गाड़ी खरीदी। बेटा आईटीआई कॉलेज में पढ़ रहा है।
हरिशंकर परसाई ने कहा कि पूरी दुनिया में गाय दूध देने काम करती है। हम गोमूत्र खरीद रहे हैं,गोबर खरीद रहे हैं। गोबर और गोमूत्र खरीदने से जो तो दुधारू गाय नहीं है उन्हें भी लोग रख रहे हैं।
भानसिंह दीवान ग्राम तेंदुनाव से पहुंचे थे। उन्होंने बताया कि गांव में नरवा है, किसान अच्छी फसल ले रहे हैं। बड़े नाला प्रोजेक्ट में किसानों के खेत डूब जाते हैं। हम छोटे-छोटे स्ट्रक्चर बना रहे हैं ।पानी रोक रोक कर लाते हैं। इससे सतह पर पानी मिल जाता है साथ ही जल स्तर बढ़ता है । पानी रोकने से जमीन में नमी बनी रहती है। आज जरूरी है कि सभी नरवा में पानी रोका जाए ताकि किसान के साथ पशु पक्षी को पीने के लिए पानी मिले।
मुख्यमंत्री ने यहां नरबाई के बच्चों को पढ़ाने के लिए एक लाख रुपए की घोषणा की। हेमलता की बेटी वर्षा कुमारी ठाकुर को रायपुर में छात्रावास की व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री ने घोषणा की। हेमलता ने बताया कि गौठान से पलायन रोकने में मदद मिली है।
मुख्यमंत्री ने हेमलता की तारीफ की। बागर पाली और एम के बाहरा में रीपा खोलने की जानकारी गांव वालों ने दी। किशोर सोनवानी खेत में वर्मी खेत उपयोग कर रहे हैं। सुगंधित धान लगा रहे हैं।।किशोर सोनवानी ने बताया खाने के धान में वर्मी कम्पोस्ट का उपयोग किया अच्छा उत्पादन हुआ। फसल में बीमारी नहीं हुआ।
इस पर सीएम ने कहा कि लगातार रासायनिक खाद के उपयोग करने से जमीन कड़ी हो रही है। वर्मी से जमीन नरम होती है। महात्मा गांधी का रास्ता स्वावलंबन का है। हमें रसायनिक खाद मिले या ना मिले, हम स्वयं वर्मी खाद का उत्पादन करेंगे और उसका उपयोग करेंगे।