महासमुन्द
नगरी, 22 दिसंबर। प्राथमिक शाला कमारपारा अमाली में अरुण कुमार यादव प्राथमिक शाला को खुदूर पानी के प्रधान पाठक बनने पर शाला परिवार अमाली द्वारा ससम्मान विदाई दी गई। विदाई समारोह के मुख्य अतिथि थे अरुण कुमार यादव, अध्यक्षता जगन्नाथ कश्यप सरपंच ग्राम पंचायत अमाली, व विशिष्ट अतिथि थे केपी साहू संकुल समन्वयक संकुल केंद्र अमाली, सुरेंद्र कुमार लोन्हारे समन्वयक फरसियां, विराज बाई यादव ,खेमिन यादव प्रधान पाठक कौशल प्रसाद साहू, हर्ष लता साहू ,गंगा नवरंग, पवन कुमार देवांगन ,तोमल साहू ,उषा साहू, थे । अतिथियों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र पर पूजा अर्चना के साथ दीप प्रज्वलित कर विदाई समारोह का शुभारंभ किया गया। अतिथियों के सम्मान में छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। सिद्धेश्वर साहू प्रधान पाठक प्राथमिक शाला कमारपारा अमाली बनने पर अभिनंदन किया गया। शिक्षिका नीलिमा साहू द्वारा अरुण कुमार यादव सहायक शिक्षक के रूप में इस संस्था को 25 वर्षों तक सेवा प्रदान किए जाने पर उनके द्वारा किए गए अध्यापन कार्य व योगदान के बारे में प्रकाश डाला गया।