महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 22 दिसंबर। जिला प्रशासन तथा खेल एवम् युवा कल्याण रायपुर द्वारा संभाग स्तरीय युवा महोत्सव 40 वर्ष से अधिक का आयोजन 21 दिसंबर को रायपुर के पं. दीन दयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम एवम् पंडित रवि शंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल मैदान में आयोजित किया गया। जिसमें दूसरे दिन 40 वर्ष अधिक के प्रतिभागियों को शामिल किया गया।
खेल अधिकारी मनोज धृतलहरे ने बताया कि 21 दिसंबर को 40 वर्ष से अधिक के प्रतिभागियों को लोक नृत्य डंडा नाचा, लोक गीत जसगीत, राऊत नाचा, कर्मा नृत्य, सुवा नृत्य, हारमोनियम वादन, मृदंगम वादन, बांसुरी वादन, भरथरी,पारम्परिक वेशभूषा, कबड्डी प्रतियोगिता, खो-खो प्रतियोगिता इत्यादि में शामिल किया गया।
प्रतियोगिता के परिणाम अनुसार लोक नृत्य में प्रथम स्थान कर्मा नृत्य जय मां सबलेश्वरी कर्मा दल बेलडीह सरायपाली ने प्राप्त किया। लोकगीत में तुलसराम साहू की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
खो-खो पुरुष वर्ग में प्रथम स्थान, खो-खो महिला वर्ग में द्वितीय स्थान, कबड्डी महिला वर्ग में प्रथम स्थान, देवराज विशाल सरायपाली ने मृदंगम वादन में प्रथम स्थान प्राप्त किया। प्रकाश बारीक हारमोनियम वादन बसना ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। पारम्परिक वेश भूषा में हेमिन ठाकुर ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
संभाग प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागी राज्य स्तरीय युवा महोत्सव रायपुर में 12 से 14 जनवरी 2023 को भाग लेंगे। आयोजन में प्रतिभागियों को शामिल कराने में हेमसागार कैवत्र्य, खीरसागर कैवत्र्य, सुनील भोई, रामाकांत ध्रुव का योगदान रहा हैं। बांसुरी वादन में मालिक राम चौहान ने अच्छी प्रस्तुति दी। सभी विजेता प्रतिभागियों को जिला कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।