रायपुर

कांकेर का रेंजर रेपिस्ट निकला, गिरफ्तार
27-Nov-2024 7:19 PM
कांकेर का रेंजर रेपिस्ट निकला, गिरफ्तार

रायपुर, 27 नवंबर। सोशल मीडिया में दोस्ती कर असिस्टेंट प्रोफेसर गर्भस्थ करने के बाद शादी से मना करने वाले रेंजर को तेलीबांधा पुलिस नरहरपुर से गिरफ्तार कर लाई है। उसके विरूद्ध रेप का अपराध दर्ज किया गया है।

कोरबा निवासी आरोपी रेंजर विजयंत तिवारी ने एक वर्ष पहले  सोशल मीडिया पर दोस्ती की।  रायपुर निवासी महिला असिस्टेंट प्रोफेसर के साथ   नजदीकियां बढऩे लगी। आरोपी, शादी करने का झांसा देकर पीडि़ता से मिलने  रायपुर आता जाता रहा। यहां पर वीआईपी रोड़ स्थित एक होटल में युवती को मिलने के लिए बुलाता। एक दिन  शारीरिक संबंध बनाया। युवती जब गर्भवती हुई तो रेंजर ने उसका गर्भपात करा दिया। इसके बाद शादी करने से मना करते हुए पीडि़ता से दूरी भी बना लिया। इस बात से आहत पीडि़ता ने इसकी शिकायत तेलीबांधा थाने में दर्ज कराई। पीडि़ता की शिकायत पर नरहरपुर कांकेर निवासी रेंजर को गिरफ्तार कर जांच कर रही है।


अन्य पोस्ट