रायपुर

जसंमं छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव सोनी
18-Apr-2026 6:19 PM
जसंमं छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष बनीं रूपेंद्र तिवारी, सचिव सोनी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल। जन संस्कृति मंच के  पहले राज्य सम्मेलन में  प्रदेश  कार्यकारिणी का गठन भी किया गया। जसम छत्तीसगढ़ की पहली अध्यक्ष लेखिका रूपेंद्र तिवारी बनाई गईं, जबकि  राष्ट्रीय सचिव राजकुमार सोनी प्रदेश के भी सचिव बनाए गए हैं।  बिलासपुर के मुदित मिश्र बिलासपुर को उप सचिव नियुक्त किया गया ।

 राजेश्वर सक्सेना, नंद कश्यप, आलोचक सियाराम शर्मा, जनकवि वासुकी प्रसाद उन्मत, कथाकार कैलाश बनवासी और जितेंद्र गढ़वी को संरक्षक होंगे। कवि हरगोविंद पुरी को मध्यप्रदेश जसम का समन्वयक और उपाध्यक्ष, रायपुर ईकाई से संबद्ध अजय शुक्ला, कवि घनश्याम त्रिपाठी भिलाई और निहाल सोनी बिलासपुर को भी उपाध्यक्ष बनाया गया है।

रायपुर की ही  सनियारा खान, भिलाई के  सुरेश वाहने और बिलासपुर के योगेन्द्र साहू को सह-सचिव  कोषाध्यक्ष सुलेमान खान होंगे। जसम की सांस्कृतिक टीम में रायपुर से वर्षा बोपचे, सुनीता शुक्ला और समीक्षा नायर को शामिल किया गया। इनके अलावा  35 सदस्यीय कार्यकारिणी  में रायपुर से नरोत्तम शर्मा, वंदना, भुआल, इंद्र कुमार राठौर, डॉ. संजू पूनम, अखिलेश एडगर, मोहित जायसवाल, नरेश गौतम, सर्वज्ञ नायर, पायल, नरेश साहू, भिलाई से वरिष्ठ लेखिका मीता दास, बृजेन्द्र तिवारी, कमलेश्वर साहू, जय प्रकाश नायर, पापा राव, विद्याभूषण,अंजन कुमार, अशोक तिवारी, संतोष बंजारा, पूर्णिमा साहू, दिव्या, बिलासपुर से आदित्य सोनी, गौरव गुलहरे, मीना, सौरभ कश्यप, आकाश चौहान,अंबिकापुर से दीपक सिंह, कामिनी त्रिपाठी, अशोक नगर से जसपाल बांगा, श्याम सुंदर मुदगल, धमतरी से रज्जाक खान, लोकेश्वर कुमार, जांजगीर-चांपा से पुजाली पटले और जगदलपुर से आशीष रंगनाथ  है।


अन्य पोस्ट