रायपुर

केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों का डीए दो फीसदी बढ़ा, तीन माह देर पर मिलेगा एरियर्स
18-Apr-2026 6:28 PM
 केंद्रीय कर्मचारियों, पेंशनरों का  डीए दो फीसदी बढ़ा, तीन माह देर पर मिलेगा एरियर्स

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

नई दिल्ली/रायपुर, 18 अप्रैल। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने उनका महंगाई भत्ता यानी डीए दो फीसदी बढ़ाने का फैसला किया है।

 केंद्रीय कर्मचारियों का डीए 58 फीसदी से बढक़र 60 फीसदी हो जाएगा है। इससे एक करोड़ से अधिक कर्मचारियों और पेंशनर्स को फायदा होगा। पेंशनर्स को महंगाई राहत (ष्ठक्र) मिलती है। देश में अभी 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स हैं। एनबीटी के अनुसार ऑल-इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स-इंडस्ट्रियल वर्कर्स के 12 महीने के एवरेज के हिसाब से डीए में दो फीसदी बढ़ोतरी का अनुमान जताया जा रहा था।

केंद्र सरकार समय-समय पर अपने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते और पेंशनर्स की महंगाई राहत में बढ़ोतरी करती है। इसे साल में दो बार यानी जनवरी और जुलाई में महंगाई के हिसाब से संशोधित किया जाता है। इससे पहले अक्टूबर में डीए में तीन फीसदी बढ़ोतरी की गई थी और यह 55 फीसदी से बढक़र 58 फीसदी हो गया था। लेकिन इस बार देरी होने के कारण सवाल उठ रहे थे। केंद्र सरकार अमूमन होली के आसपास अपने कर्मचारियों और पेंशनर्स के लिए डीए बढ़ोतरी की घोषणा करती है। लेकिन इस बार काफी समय निकल जाने के बाद भी कर्मचारियों की बैचेनी बढ़ रही थी। इसकी वजह यह थी कि जून, 2016 में सातवें पे कमीशन की सिफारिशें लागू होने के बाद डीए की घोषणा में कभी भी इतनी देरी नहीं हुई थी। यही वजह है कि सवाल उठ रहे थे कि क्या सरकार डीए में बढ़ोतरी से बच रही है या पश्चिम एशिया युद्ध से पैदा हुए वित्तीय दबाव के कारण इसमें देरी कर रही।

बहरहाल इस वृद्धि के बाद अगर किसी कर्मचारी को हर महीने 36,500 रुपये बेसिक पे मिलती है तो अभी उसका डीए 58 फीसदी के हिसाब से 21,170 रुपये है। 2 फीसदी बढ़ोतरी के बाद उसका डीए 21,900 रुपये पहुंच जाएगा। साथ में जनवरी से एरियर भी मिलेगा। इसी तरह अगर किसी पेंशनर की बेसिक पेंशन 9000 रुपये है तो उसका 58 फीसदी के हिसाब से डीए 5220 रुपये है। आज की बढ़ोतरी के बाद यह 5400 रुपये पहुंच जाएगा। यानी हर महीने सैलरी में 180 रुपये की बढोतरी होगी।

आईएएस अफसरों को मिलेगा, राज्य वालों को लंबा इंतजार करना होगा

इसका फायदा छत्तीसगढ़ राज्य शासन में कार्यरत आईएएस आईपीएस आईएफएस और  प्रतिनियुक्त अन्य सेवाओं के अफसरों को मिलेगा। इसका भुगतान 1 मई को मिलने वाले वेतन में किया जाएगा। वहीं  राज्य संवर्ग के अधिकारी कर्मचारी, पेंशनर्स को पिछले अनुभव को देखते हुए लंबा इंतजार करना होगा। बीते वर्षों में जुलाई अगस्त में होता रहा है।


अन्य पोस्ट