रायपुर
लाभांडी इलाके में रेल लाइन पर युवक की लाश मिली, पहचान नहीं हो पाई
18-Apr-2026 6:27 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल। शनिवार सुबह लाभांडी इलाके में स्थित वाल्टियर रेलवे लाइन पर अज्ञात युवक की लाश मिली। सुबह मॉर्निंग वॉक करने वालो ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची खम्हारडीह थाना पुलिस ने प्रारंभिक जांच कर लाश को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
आशंका जताई जा रही है कि रात गुजरने वाली किसी ट्रेन से गिरकर मौत हुई होगी। मृतक की उम्र करीब 30 से 40 साल के बीच बताई गई है। मृतक नीले रंग का बनियान नुमा हाफ की शर्ट, नीले ही रंग का हाफ पैंट पहने हुए है। इसमें कोई सुसाइडल नोट आदि नहीं मिला है।बाईं हथेली में गहरा घाव है। युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


