रायपुर
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 17 अप्रैल। दवा निगम (सीजी एमएससी) में हुए 550 करोड़ के उपकरण, रीजेंट खरीदी घोटाले में एसीबी ईओडब्ल्यू ने आज पूरक चालान पेश किया है। इसमें 5 लोगों को आरोपी बनाया गया है।इनमें अभिषेक कौशल, डायरेक्टर, रिकार्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रायवेट लिमिटेड, पंचकुला राकेश जैन, प्रोप्राईटर, श्रीशारदा इंडस्ट्रीज रायपुर प्रिंस जैन (शशांक चोपड़ा का जीजा), लाईजनर, रिकार्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रायवेट लिमिटेड , कुंजल शर्मा, डायसिस इंडिया प्राइवेट लिमिटेड, नवी मुम्बई के मार्केटिंग हेड शामिल हैं।
ब्यूरो धारा 409, 120बी भा.द.वि. एवं धारा 13 (1) ए सहपठित धारा 13(2), 7 (सी) भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम, 1988 (यथासंशोधित भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम 2018) के प्रकरण की जांच कर रहा है।'हमर लैब योजना में शासकीय राशि के दुरुपयोग से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
राज्य के आम जनता को नि:शुल्क डायग्नोस्टिक जांच उपलब्ध कराने हेतु जिला अस्पतालों, एफआरयू, सीएचसी, प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों एवं उप स्वास्थ्य केन्द्रों में 'हमर लैब योजना अंतर्गत क्रय किए जाने वाले मेडिकल उपकरण एवं रिएजेंट्स की निविदा प्रक्रिया में पुल टेण्डरिंग के माध्यम से मोक्षित कॉर्पोरेशन द्वारा निविदा प्राप्त की गई। विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि प्रिंस कोचर शशांक चोपड़ा का सगा जीजा है और रिकॉर्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि. के लिये लायजनिंग का काम करता है। रिकॉर्डर्स एण्ड मेडिकेयर सिस्टम्स प्रा.लि. एवं श्री शारदा इंडस्ट्रीज ने भविष्य में सीजीएमएससीएल में अपना सप्लाई चैन मजबूत करने के उद्देश्य से मोक्षित कॉर्पोरेशन को सहयोग किया। तीनों फर्मों के द्वारा अपनी अर्हता सुनिश्चित करने के लिये टेण्डर की शर्तों के अनुसार वास्तविक क्षमता से पृथक उत्पादक क्षमता, सर्विस, मेंटेनेन्स एवं इंस्टॉलेशन के फर्जी दस्तावेजों को तैयार कर निविदा में उपयोग किया गया, जिसके लिये प्रिंस कोचर द्वारा समन्वय कार्य किया गया।
विवेचना में यह तथ्य सामने आया है कि निविदा प्रक्रिया में प्रतिस्पर्धा को प्रभावित करने के उद्देश्य से कुछ फर्मों द्वारा आपसी समन्वय और कार्टलाइजेशन किया गया। टेंडर में यही तीन फर्ने शॉर्टलिस्ट हुई थीं, जिनके वित्तीय दर खोले गए। तीनों पात्र फर्मों द्वारा भरे गए टेंडर में उत्पाद, पैक-साइज, रिएजेंट और कंज्यूमेबल्स का विवरण समान पैटर्न में भरा गया। जिन उत्पादों का नाम निविदा दस्तावेज में स्पष्ट रूप से अंकित नहीं था, उन्हें भी तीनों फर्मों द्वारा समान रूप से दर्शाया गया। दर भी समान पैटर्न में कोट किए गए, जिसमें सबसे कम दर मोक्षित द्वारा, उसके पश्चात आर.एम.एस. तथा श्री शारदा इंडस्ट्रीज द्वारा कोट की गई।
विवेचना में यह भी पाया गया कि मेडिकल उपकरणों के रिएजेंट्स एवं कन्ज्यूमेबल्स के लिये डायसिस कंपनी ने निश्चित एम.आर.पी. तय किया था। आरोपी कुंजल शर्मा द्वारा मोक्षित कार्पोरेशन के पार्टनर शशांक चोपड़ा के साथ मिलकर षडयंत्रपूर्वक रिएजेंट्स एवं कन्ज्यूमेबल्स के तय एम.आर.पी. से कहीं अधिक दर ष्टत्ररूस्ष्ट को डायसिस कंपनी की ओर से प्रेषित किया गया, जिसके कारण निविदा में ष्टत्ररूस्ष्ट ने मोक्षित कार्पोरेशन के मनमाने दर को मान्य कर लिया। फलस्वरूप मोक्षित कॉर्पोरेशन द्वारा ष्टत्ररूस्ष्ट को वास्तविक एमआरपी से तीन गुना तक अधिक कीमत पर रिएजेंट्स एवं कंज्यूनेबल्स की आपूर्ति कर शासकीय राशि का दुरुपयोग करते हुए शासन को 550 करोड़ रूपये की आर्थिक क्षति पहुंचायी गई।
प्रकरण में अब तक 10 आरोपियों के विरूद्ध चालान प्रस्तुत किया जा चुका है।