रायपुर

सिविल लाइन्स सिंधी पंचायत की नई कार्यकारिणी
18-Apr-2026 6:20 PM
सिविल लाइन्स सिंधी पंचायत की नई कार्यकारिणी

संजय जैसिंघ अध्यक्ष मोहन वल्र्यानी महासचिव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल। पूज्य सिविल लाइंस सिंधी पंचायत की नवीन कार्यकारिणी (2026-28) का गठन सर्वसम्मति से किया गया है। पंचायत के अध्यक्ष संजय जैसिंघ,महासचिव  मोहन वर्ल्यानी चुने गए।

पंचायत के संरक्षक मंडल में गोपीचंद खत्री,  कन्हैयालाल छुगानी,  अमर गिदवानी, कमल लहेजा एवं  राजकुमार कोडवानी शामिल हैं। वहीं विशेष वरिष्ठ मार्गदर्शकों  में  आसुदाराम वाधवानी,  दुलाराम वाधवा,  कन्हैयालाल अटलानी एवं  ताराचंद मंधान शामिल हैं।

कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष नंदलाल जसवानी,  प्रकाश जादवानी,  हीरानंद दुल्हानी, मुरली कोडवानी एवं  संजय आहूजा को शामिल किया गया है। कार्यकारी अध्यक्ष  जीवतराम बजाज एवं  संजय जादवानी होंगे। सचिव जय आर्य एवं  अशोक निहलानी, कोषाध्यक्ष  दीपक खेमानी तथा सह-कोषाध्यक्ष  शैलेंद्र नैनानी एवं सुशील दरीरा को नियुक्त किया गया है।

सलाहकार मंडल में  ललित जैसिंघ, सुंदर नारवानी एवं नानकराम रामरख्यानी को शामिल किया गया है मंत्री पद पर  आनंद टेकवानी एवं मीडिया प्रभारी जतिन नचरानी होंगे।

महिला विंग की अध्यक्ष श्रीमती मधु बहादुर आर्तवानी एवं कार्यकारी महिला अध्यक्ष श्रीमती लक्ष्मी कन्हैयालाल छुगानी को बनाया गया है। युवा विंग अध्यक्ष सुशील दरीरा तथा कार्यकारी अध्यक्ष  चंदन पारवानी को नियुक्त किया गया है।

संचालक मंडल में  विशाल नारंग, सुनील छाबडिय़ा,  नरेंद्र भाटिया,  रम्मी पारवानी, महेश पिंजानी,  राजेश गिदवानी,  राजेश विधानी एवं  कमल वाधवा को सर्वसम्मति से चयनित किया गया है।


अन्य पोस्ट