रायपुर
रायपुर, 18 अप्रैल। राजधानी घरेलू हिंसा के मामले में एक महिला ने पति और ससुरालियों के खिलाफ थाना में शिकायत दर्ज कराई है। महिला ने पति और ससुराल पक्ष पर शारीरिक व मानसिक उत्पीडऩ के आरोप लगाई है।
पीडि़ता कांति साहू 31 का विवाह वर्ष 2015 में भिलाई के जुनवानी खम्हरिया निवासी नवीन साहू के साथ हुआ था। विवाह के बाद दो साल तक सब कुछ सामान्य रहा, लेकिन उसके बाद पति शराब के नशे में आए दिन मारपीट और गाली-गलौज करने लगा। महिला ने बताया कि इस दौरान ससुर नीलूराम साहू, सास रूखमणी साहू और रिंकू, पिंटू, गीतिका व दीपा भी उसे ताने दिया करती थी।
उसे कई बार शारीरिक रूप से प्रताडि़त किया गया। मार्च 2026 को पति ने उसके साथ मारपीट किया। जिससे उसको गंभीर चोट आई, जिसके बाद वह किसी तरह अपनी जान बचाकर मायके पहुंची। महिला ने बताया कि इस संबंध में 24 मार्च 2026 को महिला थाना कालीबाड़ी में शिकायत दी गई थी, जहां काउंसलिंग भी कराई गई, लेकिन समझौता नहीं हो सका। इसके बाद भी पति उसे परेशान करता था। तब उसने पुलिस में पति और ससुरालियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ धारा 85 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


