रायपुर
चोरी करते दो चोर सीसीटीव्ही में कैद
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अप्रैल। राजेंद्र नगर, आमानाका और टिकरापारा इलाके में बीती रात तीन जगहों पर चोरी कर वारदातें सामने आई हैं। इस बीच अज्ञात व्यक्ति ने किराना, बर्तन दुकान और पार्किंग से बाइक चोरी कर ली। चोरी गए सामान की कीमत लाखों में बताई जा रही है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ 305, 331-4 का अपराध दर्ज किया है। मामले में सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश कि जा रही है।
पहली घटना राजेंद्र नगर इलाके की है। जहां बर्तन कारोबारी कुणाल
ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके घर पर ही सिहांणी स्टील एण्ड रिपेर्यस नाम से बर्तन की दुकान है। जहां पर वे और उसके पिता दुकान का संचालन करते हैं। कुणाल रोज की तरह कल रात 10 बजे दुकान बंद कर अपने घर चला गया था। जो दूसरे दिन सुबह अपनी बेटी को स्कूल छोडऩे के लिए घर के बाहर निकला तो देखा कि दुकान का ताला टूटा हुआ। तब उसने दुकान का शटर खोलकर अंदर जाकर देखा तो दुकान में रखे गल्ले का ताला टुटा हुआ था। उसमें रखे 2,04000 पए और बिक्री रकम 26,000 नहीं थे। दुकान में लगे सीसीटीव्ही कैमरा चेक करने पर उसमें 16-17 की रात 2.15 से 3.00 बजे के बीच दो लडक़े ताला तोडक़र अंदर घुसते हुए दिखे। गल्ले में रखे 2.30 लाख और 6 चांदी का सिक्का को चोरी कर ले गये।
अमानका के मोहबा बाजार डूमर तालाब गोड पारा रहने वाले मंगल के घर में संचालित किराना दुकान में अज्ञात चोरों ने धावा बोला। 15 अप्रैल की रात 10 बजे दुकान बंद होने के बाद देर रात अज्ञात चोरों ने दुकान का ताला तोडक़र वहां से तेल, बिस्किट, मसाले, साबुन, निरमा, मच्छर अगरबत्ती, टूथपेस्ट, ब्रश समेत 20 हजार रुपए का सामान चोरी कर लिए। सुबह जब इसकी जानकारी हुई तो मंगल ने इसकी शिकायत थाना में दर्ज कराई। बताया गया है कि चोर दीवार कूदकर घर में घुसे होंगे। और दुकान का ताला तोडक़र चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
कमल विहार में प्रॉपर्टी कारोबारी योगेश बांदे की बुलेट मोटरसाइकिल चोरी हो गई। 16 अप्रैल की रात 10.30 बजे योगेश के दोस्त हरीश चंद्र बंजारे ने बाइक को सेक्टर-04 वेलफेयर सोसायटी की पार्किंग में खड़ी किया था। अगले दिन जब योगेश के दोस्त ने वहां जाकर देखा तो बाइक गायब मिली। इसके बाद सोसायटी के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए, जिसमें एक अज्ञात व्यक्ति बाइक चोरी कर ले जाते हुए दिखा। तीनों मामलों में पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया है। आसपास के लोगों से पूछताछ कर सीसीटीव्ही फुटेज से आरोपी की पहचान की जा रही है।


