रायपुर

स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख
18-Apr-2026 6:20 PM
स्वर्ण पदक विजेता कबड्डी खिलाड़ी संजू देवी को 50 लाख

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अप्रैल। उप मुख्यमंत्री (खेल)अरुण साव ने कबड्डी विश्व कप में स्वर्ण पदक विजेता भारतीय टीम में शामिल छत्तीसगढ़ की अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी संजू देवी का सम्मान किया। इस अवसर पर उन्हें 50 लाख रुपए का चेक प्रदान किया और उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

उन्होंने कहा कि बांग्लादेश में आयोजित कबड्डी विश्व कप-2025 में संजू देवी ने शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत को स्वर्ण पदक दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। प्रतियोगिता में उन्हें ‘मोस्ट वैल्यूएबल खिलाड़ी’ का खिताब भी मिला, जो पूरे प्रदेश के लिए गर्व की बात है। समारोह में छत्तीसगढ़ कबड्डी संघ के अध्यक्ष शशिकांत बघेल, खेल संचालक तनुजा सलाम ,कबड्डी संघ के पदाधिकारी एवं अन्य खिलाड़ी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट