रायपुर

जैन सोशल ग्रुप के अशोक निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए
18-Apr-2026 6:19 PM
जैन सोशल ग्रुप के अशोक निर्विरोध अध्यक्ष चुने गए

रायपुर,18 अप्रैल। करीब 33 वर्षों से 108 परिवारों की सक्रिय सहभागिता वाले जैन सोशल ग्रुप रायपुर चैप्टर का  द्विवार्षिक चुनाव पूर्व अध्यक्ष योगेन्द्र भंडारी के मार्गदर्शन में हुआ। चुनाव में सर्वसम्मति से चौथी बार अशोक मुकीम को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।

शपथ ग्रहण के अवसर पर श्री मुकीम ने सभी सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए आगामी वर्ष भर आयोजित किए जाने वाले विभिन्न सामाजिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष राजेश जैन एवं सचिव ममता जैन ने अपने कार्यकाल की जानकारी साझा की।

नव नियुक्त अध्यक्ष ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा करते हुए उपाध्यक्ष पद पर हरीश साह और सुबोध बागरेचा, कोषाध्यक्ष पद पर संजय पारख और विनेश गोलछा, सचिव पद पर विजय कोठारी शैलेश गोलछा को जिम्मेदारी सौंपी।


अन्य पोस्ट