बेमेतरा, 18 जून। माहेश्वरी सभा, महिला मंडल एवं युवा संगठन बेमेतरा द्वारा इस वर्ष महेश नवमी के अवसर पर सात दिवसीय महेश सप्ताह महोत्सव 2026 का भव्य आगाज किया गया। सेवा, त्याग और सदाचार की भावना को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से आयोजित इस महोत्सव की शुरुआत आज प्रथम दिन दुर्ग रोड सिंगोरी स्थित स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में वृहद वृक्षारोपण अभियान से हुई।
स्वामी आत्मानंद स्कूल के प्राचार्य संजय प्यासी ने इस नेक पहल के लिए माहेश्वरी समाज का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पर्यावरण संरक्षण ही आने वाली पीढिय़ों के लिए सबसे बड़ी सेवा है। नीरज जी चांडक ने कहा प्रकृति और मानव के अंतर्संबंधों को रेखांकित करते हुए जल-जन-जमीन और पर्यावरण संरक्षण के महत्व पर प्रकाश डाला और इस अनुकरणीय पहल की सराहना की।
कैलाश जी काबरा अध्यक्ष, माहेश्वरी सभा ने महेश सप्ताह महोत्सव के उद्देश्यों को रेखांकित करते हुए सप्ताह भर चलने वाले सात दिवसीय कार्यक्रमों की विस्तृत और आधिकारिक जानकारी मीडिया व समाज के समक्ष रखी। हर्ष माहेश्वरी ने युवाओं को पर्यावरण के प्रति जागरूक करते हुए पौधारोपण और उनके संरक्षण की तकनीकों को लेकर विशेष बातें साझा कीं।
रेनू राठी ने कहा समाज में मातृशक्ति की भूमिका को रेखांकित करते हुए पर्यावरण और सामाजिक सरोकारों में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी पर अपनी बात रखी।
दीपक डांगरा एवं अमित माहेश्वरी सचिव, माहेश्वरी सभा कार्यक्रम के समापन पर दोनों सचिवों ने संयुक्त रूप से स्वामी आत्मानंद स्कूल प्रबंधन, के सदस्यों और उपस्थित सभी समाज प्रमुखों व नगरवासियों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापन किया और महोत्सव को सफल बनाने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।
अतीत की मेहनत लाई रंग, जब पौधे बने वृक्ष
इस अभियान के दौरान एक भावुक और प्रेरणादायक क्षण तब आया, जब समाज ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला (गर्ल्स हाई स्कूल) एवं पाड़े तालाब में पूर्व में रोपे गए पौधों का निरीक्षण किया। समाज और सहयोग संस्था की नियमित देखरेख का ही परिणाम है कि वे छोटे-छोटे पौधे आज विशाल वृक्षों का स्वरूप ले चुके हैं। इस बड़ी उपलब्धि के लिए समाज के सभी बंधुओं और ‘सहयोग’ की समर्पित टीम को विशेष धन्यवाद दिया गया।
इस अवसार पर कैलाश काबरा, अमित माहेश्वरी, मोतीलाल गिलड़ा, ताराचंद चाचा, अमरचंद गिलड़ा, सुनील गिलड़ा, अरुण राठी, चंद्रप्रकाश मूंधड़ा, अजय राठी। माहेश्वरी महिला मंडल रेनू जी राठी, अंजू काबरा, विजया लाखोटिया, गायत्री बजाज, पूजा राठी।
माहेश्वरी युवा संगठन: हर्ष माहेश्वरी, प्रीतेश गिलड़ा, संजू भूतड़ा, दीपक डांगरा, राहुल बजाज, मनीष, गोलू चांडक, आयुष चांडक, गोपाला माहेश्वरी, महादेव लाखोटिया, रुपेश गिलड़ा, प्रफुल गिलड़ा, मनीष पम्मी गिलड़ा।
‘सहयोग’संस्था:अध्यक्ष डॉ. सुभाष चौबे, रामा मोटवानी, ज्ञानलाल, हसन भाई, रमन काबरा, संजय दुबे, संतोष चांडक, नीतू कोठारी व समस्त सदस्य।