बेमेतरा

गौसेवा, अस्पताल-वृद्धाश्रम में फल वितरण से दिया मानवता का संदेश
20-Jun-2026 2:44 PM
गौसेवा, अस्पताल-वृद्धाश्रम में फल  वितरण से दिया मानवता का संदेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 20 जून।  महेश नवमी महोत्सव के अवसर पर बेमेतरा के माहेश्वरी समाज द्वारा महेश सप्ताह के अंतर्गत सेवा और समर्पण की अनूठी मिसाल पेश की जा रही है। समाज के तीनों प्रमुख संगठनों-माहेश्वरी सभा, माहेश्वरी महिला संगठन एवं माहेश्वरी युवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में लगातार सामाजिक एवं जन-कल्याणकारी कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में सप्ताह के दूसरे और तीसरे दिन समाज जनों ने जीव-दया और मानव-सेवा को चरितार्थ करते हुए दो भव्य कार्यक्रम संपन्न किए।

द्वितीय दिवस: करपात्री जी धाम झाल में गूंजे भजन, श्रद्धा से की गौ-सेवा महेश सप्ताह के दूसरे दिन माहेश्वरी समाज द्वारा एक अनुकरणीय पहल करते हुए वृहद गौ-सेवा अभियान चलाया गया। समाज जन भारी संख्या में स्थानीय माहेश्वरी भवन में एकत्रित हुए, जहाँ से वे बसों और कारों के काफिले के साथ ‘मानव सेवा संस्थान करपात्री जी धाम, झाल’ पहुंचे।

धाम परिसर पहुंचते ही सभी श्रद्धालुओं ने परम पूज्य श्री करपात्री महाराज की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की, जिसके बाद पूरा परिसर भक्तिमय भजनों और कीर्तनों से गूंज उठा। भक्ति आराधना के पश्चात समाज जनों ने गौ-माता के स्वास्थ्य और पोषण के लिए भारी मात्रा में गुड़, ताजे फल, हरा चारा और पशु आहार अर्पित किया। साथ ही, संस्थान के सुचारू संचालन के लिए यथाशक्ति नगद राशि भी दान स्वरूप प्रदान की।

?इस अवसर पर जिला सभा अध्यक्ष देवरतन तापडिय़ा, सभाध्यक्ष कैलाश काबरा, युवा संगठन अध्यक्ष हर्ष माहेश्वरी एवं महिला संगठन अध्यक्ष रेनू राठी, उपाध्यक्ष सुनील डागा, सचिव अमित माहेश्वरी, संतोष चांडक, ईश्वर चांडक, चंपालाल डांगरा, रमेश टावरी एवं चंद्रप्रकाश मूंदड़ा, दीपक माहेश्वरी, संजू भूतड़ा, मोनू मूंदड़ा, विधि चांडक, डाली चाचा, योगेश गिलड़ा, विजय मुंदड़ा, पम्मी गिलड़ा, मनीष चांडक, माधव लाखोटिया एवं गौरव डागा, हंसा माहेश्वरी, विजया लखोटिया, रेखा चाचा, भगवती राठी, अलका राठी, कंचन बजाज, खुशबू गिलड़ा, तुलसी गिलड़ा, ज्योति गिलड़ा, गुंजा माहेश्वरी, पूजा राठी, रीता राठी, मंजू राठी, कीर्ति चांडक एवं संध्या राठी।

इनके साथ ही समाज के वरिष्ठ जन और बच्चे भी बड़ी संख्या में शामिल हुए।

अस्पताल में भर्ती मरीजों और वृद्धाश्रम में निवासरत बुजुर्गों को फल वितरित कर उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुखद जीवन एवं शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की गई। समाज का उद्देश्य केवल निस्वार्थ सेवा, संवेदना एवं मानवता के भाव को आत्मसात करते हुए अपने सामाजिक दायित्वों का निर्वहन करना था। माहेश्वरी समाज के पदाधिकारियों ने संदेश देते हुए कहा कि, नर सेवा ही नारायण सेवा है, और गौ-सेवा से बढक़र कोई पुण्य नहीं। हमारा संगठन सदैव सामाजिक सेवा, संस्कार और एकता की भावना को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में भी ऐसे जन-कल्याणकारी कार्य निरंतर जारी रहेंगे।


अन्य पोस्ट