बेमेतरा

वाहन की ठोकर से ढाबा कर्मी की मौत
12-Jun-2026 8:22 PM
वाहन की ठोकर से ढाबा कर्मी की मौत

बेमेतरा, 12 जून। राष्ट्रीय राजमार्ग-30 ग्राम जेवरा के पास से तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल सवार ढाबा कर्मी को सामने से जोरदार टक्कर मार दी। इस सडक़ दुर्घटना में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक आशुतोष पाल बेमेतरा के नया बस स्टैंड के पास किराए के मकान में अपने परिवार के साथ करता था। एनएच-30 पर ग्राम रांका स्थित एक ढाबे में कुक (रसोइया) का काम करता था। कल रात में ढाबे का काम खत्म कर अपनी मोटरसाइकिल से अकेले बेमेतरा स्थित अपने घर के लिए निकला था। जैसे ही वह जेवरा के राजस्थानी ढाबा के पास पहुंचा तभी बेमेतरा की ओर से आ रही है एक अज्ञात गाड़ी में उसे अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के वक्त मौजूद अन्य सहकर्मियों के मुताबिक अज्ञात वाहन का चालक अपनी गाड़ी को बेहद तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चलाते हुए आशुतोष की मोटरसाइकिल को सामने से सीधी टक्कर मार कर फरार हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आशुतोष के सिर के पिछले हिस्से, सीने और पैरों में गंभीर चोटें आई। दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तत्काल 112 आपातकालीन वहान को सूचना दी। आशुतोष को जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों में परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक का छोटा भाई कार्तिक पाल अपने साथियों के साथ जिला अस्पताल पहुंचा। भाई ने मरच्यूरी कक्ष में आशुतोष का शव देखकर पुलिस को मामले की मौखिक सूचना दी। कार्तिक पाल के रिपोर्ट पर पुलिस ने मर्ग इंटीमेशन दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर उसके तलाश शुरू कर दी है।

 मृतक के शव का पोस्टमार्टम करा कर शव परिवार वालों को सौंप दिया गया।


अन्य पोस्ट