बेमेतरा

आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 बंदी
10-Jun-2026 6:55 PM
आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रैकेट का भंडाफोड़, 4 बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 10 जून। पुलिस ने आईपीएल ऑनलाइन सट्टा रिकॉर्ड से जुड़े चार मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक रामकृष्ण साहू के मार्ग निर्देशन में की गई इस कार्रवाई को जिले के में संगठित सट्टा नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार जिले में अवैध जुआ, सट्टा एवं अन्य असामाजिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार तकनीकी निगरानी और विशेष अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी क्रम में सिटी कोतवाली पुलिस ने ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा संचालन में संलिप्त चार आरोपियों को गिरफ्तार किया।

मई में हुई कार्रवाई से

खुला था नेटवर्क

मामले की शुरुआत 6 मई को हुई थी, जब सिटी कोतवाली पुलिस ने बीटीआई ग्राउंड कोबिया, बेमेतरा में दबिश देकर महेंद्र सोनी को गिरफ्तार किया था। उस समय आरोपी के कब्जे से नकदी और मोबाइल फोन जप्त किए गए थे। मामले की विवेचना के दौरान कुल 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था। उनसे बड़ी मात्रा में नगदी और मोबाइल फोन बरामद किए गए थे। पूछताछ और तकनीकी साक्ष के आधार पर पुलिस को सट्टा रैकेट के अन्य सदस्यों की जानकारी मिली, जिसके बाद फरार आरोपियों की तलाश लगातार जारी थी।

पुलिस ने 8 जून को नयन राजपूत, रौनक सलूजा, सीनू सलूजा और मोहम्मद जुनेद हिंगोरा को गिरफ्तार किया। सभी आरोपी बेमेतरा के निवासी हैं। आरोपियों के कब्जे से चार टच स्क्रीन मोबाइल फोन जप्त किए गए हैं। जिसकी अनुमानित कीमत 33 हजार रुपए बताई गई है। सभी आरोपियों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जूवा (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 7 तथा भारतीय नया संहिता की धारा 112 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक निर्माण पर भेज दिया गया।

मोबाइल डेटा और बैंक खातों की होगी जांच

पुलिस अब जब तक मोबाइल फोनो का तकनीकी विश्लेषण कर रही है। जांच का उद्देश्य सट्टा नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करना, उनके बीच हुए संपर्कों का पता लगाना है। इसके अलावा आरोपियों के बैंक खाते में हुए सन्दिग्ध लेनदेन की भी गहन जांच की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जिले में अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी और किसी भी आरोपी को बक्सा नहीं जाएगा।


अन्य पोस्ट