बेमेतरा
पीएमश्री सेजेस शिवलाल राठी विद्यालय में समर कैम्प
15-Jun-2026 6:57 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
बेमेतरा, 15 जून। पीएमश्री स्वामी आत्मानन्द शासकीय शिवलाल राठी अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में ग्रीष्मकालीन शिविर के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक, खेल एवं रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। शिविर में विद्यार्थी उत्साह और अनुशासन के साथ सहभागिता करते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रहे है। गत 6 जून से शुरू हुआ यह 10 दिवसीय समर कैंप 15 जून तक संचालित रहा, जिसमें बच्चों को उनकी रुचि के अनुसार विभिन्न प्रकार के कौशलों से जोड़ा गया। शिविर का मुख्य आकर्षण विद्यालय के शिक्षकों के साथ-साथ बाहर से आए अनुभवी विषय विशेषज्ञों द्वारा दिया गया विशेष प्रशिक्षण रहा।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे


