बेमेतरा

भाभी-भतीजी की हत्या, आरोपी देवर बंदी
18-Jun-2026 4:22 PM
भाभी-भतीजी की हत्या, आरोपी देवर बंदी

2 साल पहले जेल से आया था बाहर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 18 जून।  ग्राम घोरेघाट में पारिवारिक विवाद के चलते एक व्यक्ति ने अपनी ही भाभी और भतीजी की जान ले ली। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

पुलिस के अनुसार वारदात 16 जून की है। प्रार्थी नंदकुमार गंधर्व जब दाढ़ी से अपने गांव गोरेघाट वापस लौट रहा था, तभी उसने आरोपी हेमलाल आदिल को अपनी भतीजी के साथ बर्बरतापूर्ण तरीके से मारपीट करते हुए देखा। जब प्रार्थी ने उसे रोकने की कोशिश की तो आरोपी ने उसे ही जान से मारने की धमकी दी और चिल्लाते हुए स्वीकार किया कि उसने दो लोगों की हत्या कर दी है। प्रार्थी ने देखा कि शकुंतला आदिल और उसकी मां कुमारी भाई के शव छत-विक्षत स्थिति में नाली में पड़े थे और चारों ओर खून फैला हुआ था।

आरोपी का पुराना आपराधिक मामला सामने आया

पुलिस की जांच में आरोपी का हेमलाल आदिल का पुराना अपराधीक रिकॉर्ड सामने आया है। वर्ष 2016 में भी वह एक गंभीर आपराधिक मामले में दोषी पाया गया था, जिसमें उसे न्यायालय द्वारा 10 वर्ष के कठोर कारावास की सजा सुनाई गई थी। लगभग 8 वर्ष जेल में बिताने के बाद वह वर्ष 2024 में ही अपना सजा काटकर वापस गांव लौटा था।

पुलिस ने की थी इलाके की घेराबंदी

सूचना मिलते ही दाढ़ी थाना पुलिस ने पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया और पूरे इलाके की घेराबंदी कर दी गई। पुलिस ने साक्ष्य जुटाने के लिए सीन ऑफ क्राइम यूनिट की मदद ली। जिसने मामले की कडिय़ों को जोडऩे में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। गहन पूछताछ के दौरान आरोपी हेमलाल आदिल ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया और पुलिस ने घटना में प्रयुक्त बस का डंडा भी बरामद कर लिया है।


अन्य पोस्ट