बेमेतरा

सिंघोरी में जनसंपर्क, हितग्राहियों से मिले भाजपा प्रभारी
13-Jun-2026 4:02 PM
सिंघोरी में जनसंपर्क, हितग्राहियों से मिले भाजपा प्रभारी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बेमेतरा, 13 जून। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के निर्देशानुसार तथा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के सेवा, सुशासन, गरीब कल्याण एवं विकास के गौरवशाली 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी द्वारा देशभर में विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में बेमेतरा नगर के सिंघोरी वार्ड में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष एवं वर्तमान में रायपुर शहर जिला भाजपा के जिला प्रभारी राजेन्द्र शर्मा द्वारा जनसंपर्क कर आमजन से संवाद स्थापित किया गया।

जनसंपर्क अभियान के दौरान शर्मा ने वार्डवासियों से मुलाकात कर केंद्र सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्षों में देश ने विकास, सुशासन, गरीब कल्याण, आधारभूत संरचना, महिला सशक्तिकरण, किसान कल्याण तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। केंद्र सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के उद्देश्य से निरंतर कार्य किया जा रहा है।

इस अवसर पर  राजेन्द्र शर्मा ने सिंघोरी वार्ड निवासी  प्रकाश वर्मा से आत्मीय भेंट कर विभिन्न समसामयिक विषयों एवं केंद्र सरकार की जनहितकारी योजनाओं पर चर्चा की उनके साथ मंडल अध्यक्ष युगल देवांगन गोपी देवांगन थे  राजेन्द्र शर्मा ने  प्रधानमंत्री आवास योजना की हितग्राही माता दुलारा बाई नेताम से उनके निवास पहुंचकर मुलाकात की तथा योजना से प्राप्त लाभों की जानकारी प्राप्त की। दुलारा बाई नेताम ने प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से पक्का आवास मिलने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि योजना के कारण उनके परिवार को सुरक्षित एवं सम्मानजनक आवास उपलब्ध हुआ है, जिससे उनके जीवन स्तर में सकारात्मक परिवर्तन आया है। राजेन्द्र शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, आयुष्मान भारत योजना, उज्ज्वला योजना, पीएम किसान सम्मान निधि, स्वच्छ भारत मिशन, हर घर जल योजना तथा अन्य अनेक योजनाएं देश के करोड़ों परिवारों के जीवन में परिवर्तन लाने का कार्य कर रही हैं। केंद्र सरकार की नीतियों का उद्देश्य केवल विकास करना नहीं, बल्कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हुए विकास कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने के लिए संकल्पित है।

विशेष जनसंपर्क अभियान के माध्यम से कार्यकर्ता घर-घर जाकर केंद्र सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचा रहे हैं तथा हितग्राहियों से संवाद स्थापित कर योजनाओं के प्रभाव का प्रत्यक्ष फीडबैक भी प्राप्त कर रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित नागरिकों ने केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं एवं विकास कार्यों की सराहना करते हुए जनकल्याण के लिए किए जा रहे प्रयासों की प्रशंसा की।


अन्य पोस्ट