रायपुर, 12 जुलाई। प्रदेश में लगभग तीन वर्ष का कार्यकालभारतीय जनता पार्टी सरकार का पूर्ण होने वाला है। इस दौरानअगले चुनाव की तैयारी हेतु समीक्षा भी की जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेश के नेताओं , विधायकों मंत्रियों से अपील की है कि मोदी के अधिकतर गारंटी पूर्ण हो चुके हैं इसे जनता तक पहुंचाएं।
आम आदमी पार्टी के कर्मचारी विंग के प्रदेश अध्यक्ष विजय कुमार झा ने कहा है कि 2023 के चुनाव में मोदी की गारंटी,के नाम से चुनावी घोषणा पत्र जारी किया गया था। जिसमें। ?500/-गैस सिलेंडर देने,अनियमित कर्मचारियों को नियमित करने, केंद्रीय कर्मचारियों के समान समय पर बिना मांगे व बिना आंदोलन किये कर्मचारी व पेंशनरों को महंगाई भत्ता देने, प्लेसमेंट ठेका प्रथा बंद करने, बेरोजगारी दूर करने, अनियमित कर्मचारियों को ?4000/- प्रति माह भूपेश बघेल सरकार द्वारा घोषित श्रम कल्याण निधि प्रदान करने, महंगाई पर रोक लगाने, बिजली मुफ्त में प्रदान करने, किसानों को समय पर खाद बीज देने, व पर्याप्त समर्थन मूल्य लागू करने, रोटी कपड़ा, मकान, सडक़ों का निर्माण करने, स्मार्ट मीटर के नाम पर बिजली की बढ़ी हुई दरो को कम करने जैसे अनेक मोदी की गारंटी में वादे शामिल थे। लेकिन यह सब गारंटी फेल हो गई है। इसलिए जनता के पास जाकर बताने की आवश्यकता नहीं है, जनता स्वयं समझदार है और समझ रही है।
कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष उत्तम जायसवाल, प्रवक्ता एवं महासचिव सूरज उपाध्याय, नंदन कुमार सिंह, महासचिव वदूद आलम, मनोज पांडेय, परमानंद जांगड़े कुलदीप खनूजा मिहिर कुर्मी,अन्यतम शुक्ला, नवनीत नंदे, अजीम खांन, कलावती मार्को, इमरान खांन,शकुंतला शुक्ला, श्याम शर्मा, सुरेंद्र बिसेन, सागर क्षीरसागर आर एस ठाकुर, आदि नेताओं ने जनता के पास भाजपा के लोगों को जाने की आवश्यकता नहीं है, बल्कि आम आदमी पार्टी निरंतर जनता के पास जा रही है।