रायपुर

चातुर्मास के लिए मुनिश्री आगम सागर जी 19 को मंगल प्रवेश
12-Jul-2026 8:20 PM
चातुर्मास के लिए मुनिश्री आगम सागर जी 19 को मंगल प्रवेश

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 12 जुलाई। मुनिश्री आगम सागर जी सानिध्य का 'विद्यावंशी चतुर्मास 2026' अब श्री आदिनाथ दिगंबर जैन मालवीय रोड, रायपुर में होगा।

 मंदिर के अध्यक्ष श्री संजय जैन ने बताया कि इस ऐतिहासिक आयोजन के अंतर्गत, मुनि श्री मंगल प्रवेश 19 जुलाई को  होगा। इस अविस्मरणीय दिन को भव्य रूप देने  समाज व्यापक तैयारियां कर  रहा हैं। आज रविवार को सुबह  बैठक हुई। बैठक में चातुर्मास की व्यवस्थाओं को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए विभिन्न उप-समितियों का गठन किया गया है। समिति ने सकल समाज से भागीदारी का आग्रह करते हुए कहा कि यह चातुर्मास किसी एक संस्था का नहीं, बल्कि संपूर्ण रायपुर समाज का गौरव है।


अन्य पोस्ट