रायपुर

दपूमरे स्काउट गाइड ने त्रिवेदी को दी विदाई
11-Jul-2026 8:14 PM
दपूमरे स्काउट गाइड ने त्रिवेदी को दी विदाई

रायपुर। दपूमरे स्काउट गाइड रायपुर के पदाधिकारियों ने अध्यक्ष सीडीसीएम अवधेश कुमार त्रिवेदी को एक संक्षिप्त कार्यक्रम में विदाई दी। त्रिवेदी का नार्थ ईस्ट रेलवे तबादला हुआ है। सभी ने उनके उज्जवल भविष्य की बधाई दी। इस दौरान जिला संयोजक वीवी शास्त्री, सचिव श्रीकांत रजक, संयुक्त सचिव सी नागेश्वर राव, टीएन झा, एम गणेश मौजूद रहे। सभी ने त्रिवेदी को एसजी स्कार्फ बांधा। त्रिवेदी ने अपनी जगह एस. विलास राव को अध्यक्ष नियुक्त किया है। वे इस समय सीपीओ के  पद पर हैं। वे ही सीडीसीएम होंगे।


अन्य पोस्ट