रायपुर

केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने प्राइज़ इंडैक्स जारी
11-Jul-2026 8:16 PM
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए बढ़ाने प्राइज़ इंडैक्स जारी

3 प्रतिशत तक बढ़ोतरी की उम्मीद

रायपुर, 11 जुलाई। केंद्रीय श्रम एंव रोजगार मंत्रालय के लेबर ब्यूरो ने एक नई रिपोर्ट जारी कर दिया है। जिनके आंकड़ों को डीए बढ़ोतरी के दौरान देखा जाता है। इंडस्ट्रीयल वर्कर के लिए आल इंडिया कंज्यूमर प्राइस इंडेक्स में 0.9 प्वाइंट का इजाफा हुआ है। बता दें, डीए कैलकुलेशन के दौरान यह आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण है।

्रढ्ढष्टक्कढ्ढ-ढ्ढङ्ख के अप्रैल तक के डाटा के अनुसार डीए में कम से कम 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी संभव है। मई के आंकड़े सामने आने के बाद अब इसमें बदलाव की गुंजाइश कम ही है। मार्च की तुलना में अप्रैल में ्रढ्ढष्टक्कढ्ढ-ढ्ढङ्ख 0.8 प्वाइंट की बढ़ोतरी के साथ 149.90 पर पहुंच गया। फरवरी में यह आंकड़ा 148.50 और जनवरी में 148.60 है। बता दें, सालाना आधार पर महंगाई मई 2026 में बढक़र 4.72 प्रतिशत रहा है। यह सब आंकड़े डीए कैलकुलेशन के दौरान देखा जाता है। हिंदुस्तान के अनुसार मई का ्रढ्ढष्टक्कढ्ढ-ढ्ढङ्ख कैसे कर सकता है डीए कैलकुलेशन प्रभावित

7वें वित्त आयोग के नियमों के अनुसार जुलाई डीए कैलकुलेशन के लिए ्रढ्ढष्टक्कढ्ढ-ढ्ढङ्ख का आंकड़ा काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।

केंद्र सरकार की तरफ से जनवरी 2026 के लिए 2 प्रतिशत के डीए में बढ़ोतरी का ऐलान किया था। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला डीए 58 प्रतिशत से 60 प्रतिशत हो गया था। हालांकि, अगर इस बार डीए में 3 प्रतिशत की बढ़ोतरी होती है तो यह 63 प्रतिशत पहुंच सकता है। बता दें, केंद्र सरकार की तरफ से सालभर में दो बार डीए में बढ़ोतरी की जाती है। पहली बार डीए की बढ़ोतरी का ऐलान होली के आस-पास होता है। वहीं, जुलाई के डीए का ऐलान केंद्र सरकार की तरफ से अमूमन दिवाली के आस-पास होता है।


अन्य पोस्ट