रायपुर
सुखराम नगर में 3 एकड़ में अवैध प्लाटिंग पर चला जेसीबी
11-Jul-2026 8:16 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 10 जुलाई। निगम ने जोन 1 के वार्ड 3 में सुखराम नगर में दो स्थानों पर लगभग 3 एकड़ क्षेत्र में जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की। निगम की टीम ने स्थल पर निर्मित अवैध मुरम रोड को जेसीबी मशीन से काटकर तत्काल कारगर रोक लगायी गयी. साथ ही वहाँ निर्मित अवैध नींव को तोड़ा गया। आयुक्त के निर्देश जोन 1 नगर निवेश विभाग ने रायपुर तहसीलदार से उक्त भूमि के वास्तविक भूमि स्वामी की जानकारी मांगी है। उसके मुताबिक अधिग्रहण जैसी कानूनी कार्रवाई की जाएगी ।
इसी तरह से वार्ड 16 के ब्रम्हदेईपारा में जलभराव रोकने वहां किये गए अतिक्रमित अवैध झोपडी को तोड़ा गया।यह कार्रवाई जेसी अंशुल शर्मा ईई द्रोनी कुमार पैकरा एई शरद देशमुख की मौजूदगी में हुई।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे