रायपुर

गांजा, डोडा चूरा, अफीम नष्ट किया पुलिस ने
10-Jul-2026 8:20 PM
गांजा, डोडा चूरा, अफीम नष्ट किया पुलिस ने

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 10 जुलाई। नॉर्थ जोन पुलिस ने  43 एन.डी.पी.एस. प्रकरणों में जप्त 160.722 किलोग्राम गांजा, 100 ग्राम डोडा चूरा, 236 ग्राम अफीम, 2,734 प्रतिबंधित टेबलेट तथा 503  प्रतिबंधित कफ सिरप को नष्ट किया  जायसवाल हृश्वष्टह्र प्लांट, सिलतरा के फर्नेस में विधिवत् नष्ट किया गया। इस दौरान जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी द्वारा पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन)  मयंक गुर्जर, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (उत्तर जोन)  आकाश मरकाम, सहायक पुलिस आयुक्त (उरला)  पूर्णिमा लामा, उपायुक्त, आबकारी रायपुर डॉ. प्रवीण वर्मा तथा थाना प्रभारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट