‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
रायपुर, 18 अक्टूबर। नगर निगम रायपुर की वार्डवार निर्वाचक नामावली (वोटर लिस्ट ) लोगों के नि:शुल्क निरीक्षण के लिये चस्पा कर दी गई है। यह लिस्ट 1 जनवरी 24 के आधार पर तैयार की गई है। नामावली में किसी नाम को सम्मिलित किए जाने या किसी प्रविष्टि को संशोधित करने के लिये दावा करना चाहे या किसी व्यक्ति का नाम सम्मिलित किये जाने के संबंध में आपत्ति करना चाहे, वह इस संबंध में अपना दावा या आपत्ति निर्धारित प्ररूप (फार्म) में कार्यालय समय के दौरान कभी भी, दावे और आपत्तियां प्रस्तुत करने की आखरी तारीख 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 3 बजे तक कार्यालय रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व विभाग रायपुर, कार्यालय सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं राजस्व विभाग तहसीलदार तहसील कार्यालय नगर पालिक निगम रायपुर में प्रस्तुत कर सकता है। इसके उपरांत किये गये दावे आपत्ति पर विचार नहीं किया जायेगा।
जोन कार्यालयों में केवल वार्ड विशेष की निर्वाचक नामावली उपलब्ध है और जहां उसके सम्बन्ध में दावे और आपत्तियां प्रस्तुत की जा सकती है - जोन कमांक 1 - वार्ड क्रमांक 3, 4, 5, 15, 16, 17, 18 जोन कमांक 02 - वार्ड क्रमांक 6, 13, 14, 26, 27, 28, 35, जोन क्रमांक 03 - वार्ड क्रमांक 10, 12, 29, 30, 47, जोन कमांक 4 - वार्ड क्रमांक 34, 43, 44, 45 , 46, 57, 64, जोन क्रमांक 5 - वार्ड क्रमांक 39, 40, 41, 42, 66, 67, 68, जोन कमांक 6 - वार्ड क्रमांक 58, 59, 60, 61, 62, 63, 65, जोन कमांक 7 - वार्ड क्रमांक 22, 23, 24, 25, 36, 37, 38, जोन क्रमांक 8 - वार्ड क्रमांक 01, 02, 19, 20, 21, 69, 70, जोन कमांक 9 - वार्ड क्रमांक 07, 08, 09, 11, 31, 32, 33, 51, जोन कमांक 10 - वार्ड क्रमांक 48, 49, 50, 52, 53, 54, 55, 56 ।