रायपुर

आचार्यश्री विद्यासागर का जयंती महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मना रहा जैन समाज
17-Oct-2024 6:19 PM
आचार्यश्री विद्यासागर का जयंती महोत्सव भक्तिमय वातावरण में मना रहा जैन समाज

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 17 अक्टूबर। जैन समाज गुरुवार शरद पूर्णिमा को आचार्यश्री विद्यासागर महामुनि के 79वें जन्म जयंती महोत्सव को भक्तिमय वातावरण में उत्साह के साथ मना रहा है।  श्री दिगम्बर जैन बड़ा मंदिर  मालवीय रोड  में सुबह 8 बजे जिनालय में  श्री जी को विराजमान कर प्रासुक जल से अभिषेक,शांति धारा की गई। साथ ही अष्ट द्रव्यों से निर्मित अर्घ्य समर्पित कर आरती भी की। उपस्थित जैन बंधुओं ने आचार्य विद्यासागर महाराज के जयकारे लगाए। पूर्व अध्यक्ष संजय जैन ने बताया कि आचार्य श्री का चातुर्मास 2023 में जब  डोंगरगढ़ क्षेत्र में हुआ था। तब समाप्ति के बाद आचार्य श्री ने  रायपुर के बड़े मंदिर के अल्प प्रवास में उन्होंने नवीन जिनालय बना कर लघु तीर्थ बनाने का मंगल आशीर्वाद दिया था। आचार्य श्रीके ने नवीन जिनालय निर्माण होने तक अखंड ज्योति भी प्रज्वलित करे ऐसा कहा था। यह अखंड ज्योत आज भी प्रज्वलित है।

हम सभी संकल्पित है कि आचार्य श्री के लघु तीर्थ निर्माण स्वप्न को जल्द से जल्द मिलकर सभी पूरा भी करेंगे।


अन्य पोस्ट