रायपुर

एम्स रायपुर में एक डॉक्टर पर मरीज उसकी पत्नी ने मारपीट की शिकायत की
18-Oct-2024 7:02 PM
एम्स रायपुर में एक डॉक्टर पर मरीज उसकी पत्नी ने मारपीट की शिकायत की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

रायपुर, 18 अक्टूबर। एम्स रायपुर में एक डॉक्टर के मरीज और उसकी पत्नी के साथ मारपीट करने का  मामला सामने आया है। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल  है। घटना के बाद एम्स प्रशासन ने जांच के आदेश जारी कर दिए  हैं।

यहां के प्लास्टिक सर्जरी विभाग की बताई जा रही है, जहां एक मरीज का सीने के दाहिने हिस्से का ऑपरेशन हुआ था। ऑपरेशन के बाद जब मरीज ने सिरदर्द की शिकायत की और डॉक्टर से सवाल किया, तो डॉक्टर ने गुस्से में आकर उसके साथ मारपीट की।

मरीज, जो बिलासपुर का निवासी है, ने बताया कि सुबह हुए ऑपरेशन के बाद जब उसे रात 9: 30 बजे होश आया तो उसके सिर में दर्द हो रहा था। उसने अपनी पत्नी को सूचित किया, जिन्होंने देखा कि सिर पर सूजन थी, मानो कोई चोट लगी हो। जब उन्होंने ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर से इस बारे में पूछा तो डॉक्टर ने कहा कि ऑपरेशन वाले  डॉक्टर ही इसका जवाब दे सकते हैं। रात करीब 11 बजे जब ऑपरेशन करने वाले डॉक्टर आए और मरीज ने सिरदर्द की बात कही तो डॉक्टर भडक़ गए। मरीज का कहना है कि उसने सिरदर्द और चोट जैसी स्थिति की शिकायत की थी, जिस पर डॉक्टर ने तंज कसते हुए कहा, तुम्हारा कहने का मतलब क्या है, कि ऑपरेशन थियेटर में हम तुम्हें मार रहे थे?  इसके बाद डॉक्टर ने मरीज को थप्पड़ मारा और उसकी पत्नी को भी धक्का दिया।एम्स रायपुर के निदेशक लेफ्टिनेंट जनरल अशोक जिंदल ने मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच के आदेश दिए हैं। एम्स के मेडिकल सुपरिंटेंडेंट  को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है और जल्द से जल्द रिपोर्ट सौंपने के निर्देश दिए गए हैं।


अन्य पोस्ट