रायपुर
हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में लगेंगी फटाखा दुकानें, लॉटरी से 100दुकानें आबंटित
18-Oct-2024 4:42 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
रायपुर, 18 अक्टूबर। इस वर्ष पटाखा बाजार हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में सजेगा। जहां 100 अस्थायी फटाखा दुकानों लगेंगी। आज जोन 5 कार्यालय में लॉटरी से लेआउट अनुसार दुकानों का आबंटन किया गया । 10 बाई 10 आकार की अस्थायी फटाखा दुकान हेतु मूल्य 10255 रू. निर्धारित था। इन 100 दुकानों का आबंटन से 10 लाख 25 हजार रू. की आय हुई।
नगर निगम रायपुर द्वारा हिन्द स्पोर्टिंग मैदान में अस्थायी फटाखा बाजार में साफ सफाई व्यवस्था, पेयजल प्रबंध, स्ट्रीट लाईट प्रबंध, अग्निशमन व्यवस्था, आवश्यक प्रबंध करवाये जायेंगे। अग्निषमन व्यवस्था हेतु होम गार्ड को पत्र लिखा जा रहा है। आबंटन के दौरान लाईसेंसी फटाखा व्यवसायी उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे